विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर के श्मशान में मासूम से कुकर्म और हत्या करने वाले को मिलेगी फांसी, न्याय मिलने पर रो पड़े माता-पिता

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:55 PM (IST)

मासूम का अपहरण कर यौन शोषण और हत्या करने वाले दोषी को अदालत ने मृत्युदंड सुनाया है। एक साल पुराने ...और पढ़ें

साल पहले जब आरोपी को पकड़ा गया था, के समय की फाइल फोटो।

साल पहले जब आरोपी को पकड़ा गया था, के समय की फाइल फोटो।

HighLights

  1. होशियारपुर अदालत ने नानके यादव को फांसी की सजा सुनाई।

  2. मासूम हरवीर सिंह के अपहरण, यौन शोषण और हत्या का दोषी।

  3. सीसीटीवी से खुलासा, पुरहिरां श्मशान से मिला था शव।

हजारी लाल, होशियारपुर। न्यू दीप नगर में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय मासूम हरवीर सिंह के अपहरण, यौन शोषण और हत्या के मामले में शुक्रवार को होशियारपुर की अतिरिक्त सत्र की अदालत ने दोषी नानके यादव को फांसी की सजा सुनाई। अदालत में पहले दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने उसे मृत्युदंड दिया। आरोपी को लुधियाना जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

यह वही मामला है जिसने सितंबर 2025 में पूरे होशियारपुर को झकझोर दिया था। 9 सितंबर 2025 को पांच वर्षीय हरवीर सिंह न्यू दीप नगर स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद जब बच्चा घर वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- 88% नहरी जल से बढ़ा पंजाब का भूजल; सीएम बोले- अंडरग्राउंड पाइपलाइन से हर खेत तक पहुंचा पानी

सीसीटीवी ने खुला था अपहरण का राज

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी मासूम को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो आरोपी तक पहुंच बनी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर अगले दिन हरवीर का शव पुरहिरां स्थित श्मशानघाट से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम में बच्चे के साथ यौन दुर्व्यवहार और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में हुई

मासूम का शव मिलने की खबर परिवार के लिए किसी पहाड़ टूटने से कम नहीं थी। जिस हरवीर को परिवार ने घर के बाहर खेलते हुए देखा था, अगले दिन उसका शव श्मशानघाट से बरामद हुआ। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई थी और पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक आधार पर हुई। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी ठहराया गया।

यह भी पढ़ें- फेस्टिवल सीजन पर पंजाब के कर्मचारियों को राहत, डीए बढ़कर हुआ 50 प्रतिशत, आदेश जारी

8 महीने चली कानूनी जंग

करीब एक साल पहले हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात में आज अदालत के फैसले के साथ महत्वपूर्ण न्यायिक पड़ाव आया। सुनवाई तकरीबन 8 महीने चली।अदालत ने दोषी नानके यादव को मृत्युदंड सुनाया। फैसले के बाद हरवीर के परिवार के पुराने जख्म फिर ताजा हो गए। परिवार लंबे समय से आरोपी को कठोरतम सजा दिए जाने की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें- बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में वीसी के पास पहुंचे प्रगट सिंह, भर्ती व खरीद अनियमितताओं पर उठाए सवाल