Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश प्रभारी प्रकाश झा ने सीएए के प्रति किया जागरूक

    देश में सीएए लागू किए जाने के बाद देश भर में किए जा रहे विरोध के बीच भाजपा ने जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:30 PM (IST)
    भाजपा प्रदेश प्रभारी प्रकाश झा ने सीएए के प्रति किया जागरूक

    जेएनएन, होशियारपुर : देश में सीएए लागू किए जाने के बाद देश भर में किए जा रहे विरोध के बीच भाजपा ने जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। देश की जनता इससे जुड़ी किसी भी भ्रांति में न आकर देशहित में कार्य करें और भड़काने वालों से सावधान रहें। इसी कड़ी के तहत देश भर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी प्रकाश झा ने होशियारपुर में अंबे वैली में जनजागरण अभियान के तहत लोगों से संपर्क साधने दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता जागरुक होगी, तो इसका विरोध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। ऐसा तभी संभव है, जो हम सभी जागरुक होकर दूसरों को भी जागरूक करें। अंबे वैली पहुंचने पर अम्बे वैली रेजीडेंट एंड वेलफेयर सोसायटी व भाजपा व्यापार सैल के जिला प्रधान दर्पण गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने झा व उनके साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद व अन्यों का स्वागत किया। उनकी सोसायटी के लोगों ने सीएए का स्वागत किया है तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरुक करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने झा व अन्य भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाया कि उनकी टीम घर-घर पहुंचकर अभियान को कामयाब बनाएंगे। इस अवसर पर विजय सूद, पवन जिदल, रवि गुप्ता, रोहित गोयल, अर्चना जैन, अनिरुद्ध चौहान, सुशील गुप्ता, मोहिदरपाल गुप्ता, सीमा गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, ललित पलियाल, शाम सुंदर गुप्ता व अभियान में भाग लेने पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने बस्सी ख्वाजू, अज्जोवाल व शहर के अलग अलग हिस्सों में भी डोर टू डोर कंपैनिग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें