Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो महीने से कर रहा था चचेरी बहन से दुष्कर्म, दूसरी पर भी निगाह डाली तो हुआ खुलासा

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sat, 07 Apr 2018 05:04 PM (IST)

    एक युवक अपनी चचेरी बहन से दो माह से दुष्कर्म कर रहा था। वह दूसरी बहन से भी दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह भागकर थाने पहुंच गई।

    दो महीने से कर रहा था चचेरी बहन से दुष्कर्म, दूसरी पर भी निगाह डाली तो हुआ खुलासा

    जेएनएन, बटाला [गुरदासपुर]। युवक अपनी ही चचेरी बहन से दो माह से डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। उसके चाचा के परिवार वाले गत रात्रि कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान युवक ने दूसरी चचेरी बहन को भी अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पर दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाई और अपने ताया के लड़के की हरकतों का विरोध किया और किसी तरह रात को भाग कर दोनों पीडि़त बहनें पुलिस से सुरक्षा लेने के लिए थाने पहुंच गईं। वहीं दोनों बहनों को थाने का गेट आगे से बंद मिला। डरी-सहमी दोनों बहनों ने अपने ताया के बेटे के भय से रात को सिटी थाने का करीब डेढ़ घंटे तक गेट खटखटाया पुलिस कुंभकर्णी नींद सोई रही और गेट नहीं खोला।

    जब डेढ़ घंटे तक भी थाना सिटी का गेट नहीं खुला तो दोनों बहनों ने वूमेन हेल्पलाइन के नंबर पर फोन लगाकर अपनी दर्द बयां किया। इसके बाद हेल्पलाइन वालों ने पुलिस थाने में सारे मामले की जानकारी दी। उन्होंने थाने के गेट खोलकर दोनों बहनों को अंदर लाकर उनके बयान दर्ज करने और उन्हें सुरक्षा देने के सिटी पुलिस को आदेश दिए।

    थाना सिटी के एसएचओ विश्वामित्र ने बताया कि दो बहनों ने अपने ताया के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में दोनों पीडि़त बहनों के बयान पर उनके ताया के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ेंः एनआरआई दुल्हन घर आई तो जेठ ने की छेड़छाड़