Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यादविदर बुट्टर ने चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा से की भेंट

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Oct 2021 05:08 PM (IST)

    भाजपा के सीनियर नेता तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यादविदर सिंह बुट्टर ने इकबाल सिंह लालपुरा चेयरमैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से दिल्ली में विशेष मुलाकात की।

    Hero Image
    यादविदर बुट्टर ने चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा से की भेंट

    संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : भाजपा के सीनियर नेता तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यादविदर सिंह बुट्टर ने इकबाल सिंह लालपुरा चेयरमैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से दिल्ली में विशेष मुलाकात की। इस दौरान 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों संबंधी विचार-विमर्श किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोन के जरिए पत्रकारों को जानकारी देते हुए यादविदर सिंह बुट्टर ने कहा कि इस बैठक में पंजाब के अल्पसंख्यक भाईचारे को पेश आ रही मुश्किलों के बारे बातचीत कर उसके समाधान के लिए प्रोग्राम बनाए गए। साथ ही अल्पसंख्यक भाईचारे के साथ जुड़े अलग-अलग राजनीतिक तथा सामाजिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस व अकाली दल पार्टी से बेहद परेशान हो चुकी है। वह पंजाब में बदलाव करके पंजाब सत्ता भाजपा को सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में 2022 में भाजपा सत्ता में आती है तो अल्पसंख्यक भाईचारे की सभी मुश्किलों का पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब वासियों के लिए कई ऐतिहासिक काम किए हैं। जैसे पंजाबियों की सबसे बड़ी मांग श्री करतारपुर साहिब कारिडोर का निर्माण करवाना तथा 1984 सिख कत्लेआम के दोषियों को सजा दिलवाना। बुट्टर ने चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा को यादगारी सम्मान चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पंजाब भाजपा के प्रवक्ता वसीम राजा गुड्डू भी उनके साथ मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner