ब्राह्मणों से एकजुट होने का आह्वान
सर्व कल्याण ब्राह्मण समाज सभा के आह्वान पर ब्राह्मण सभा युवा विग की ओर से दैनिक प्रार्थना सभा किला मंडी में एक मीटिग का आयोजन किया गया।

संवाद सूत्र, बटाला : सर्व कल्याण ब्राह्मण समाज सभा के आह्वान पर ब्राह्मण सभा युवा विग की ओर से दैनिक प्रार्थना सभा किला मंडी में एक मीटिग का आयोजन किया गया। इसमें शहर में चल रही ब्राह्मण सभाओं के पदाधिकारी तथा मीडिया वर्ग से जुड़े शहर के पत्रकारों सहित सौ के करीब नामवर ब्राह्मण बंधु सम्मिलित हुए।
मीटिग की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी के स्वरूप के सामने दिव्य ज्योति जलाकर की। मीटिग को संबोधित करते हुए सर्व कल्याण ब्राह्मण समाज सभा के प्रांत अध्यक्ष बलदेव राज पराशर ने आतंकवाद के दौरान अपने तथा अपने गांव वासी साथी ब्राह्मणों के साथ घटित हुए अत्याचारों बारे अपने कटु अनुभवों को ब्राह्मण बंधुओं से साझा किया। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं को एक मंच पर एकत्रित होकर ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे भेदभाव बारे आवाज बुलंद करने का आह्वान किया और ब्राह्मण सभा युवा विग को हर प्रकार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर बलदेव राज पराशर की ओर से सभी उपस्थित ब्राह्मणों को यादगारी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
ार्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों की मदद के लिए युवा विग के प्रधान विकास शर्मा उर्फ टिकू ने सभी ब्राह्मण युवाओं को आगे आने का न्योता दिया। इस अवसर ब्राह्मण युवा विग में नई नियुक्तियां करते हुए महंत अमित शाह पराशर को चेयरमैन तथा वरुण पंडित को देहाती विग का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त युवा विग के साथ जुड़ने वाले नौजवानों और मीडिया से जुड़ी नामवर हस्तियों को भगवान श्री परशुराम जी के गगनचुंबी जयकारों के बीच सिरों पे डाल कर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त चेयरमैन अमित शाह पराशर तथा उद्योगपति अजय ऋषि ने ब्राह्मण युवा विग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बृज मोहन जोशी, ब्राह्मण समाज के प्रेरणा स्त्रोत जेएन शर्मा, विजय शर्मा, चेतन शर्मा, राजपाल शर्मा, कमल शर्मा, सोहनलाल प्रभाकर, अशोक शर्मा, विजय प्रभाकर, विशाल जोशी, गुरिदर शर्मा, दविदर भनोट, राजेश शर्मा, विशाल चबा, दीपक, लखन पाल, राघव शर्मा सहित दर्जनों नामवर ब्राह्मण परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।