Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाज सेवा दल ने 100 परिवारों को बांटा राशन

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 16 Apr 2020 03:42 PM (IST)

    कोरोना वायरस की महामारी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    समाज सेवा दल ने 100 परिवारों को बांटा राशन

    संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : कोरोना वायरस की महामारी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पंजाब में क‌र्फ्यू लगा होने के कारण दिहाड़ीदार मजदूर लोगों को रोजी रोटी के लिए काफी समस्या पेश आ रही है। इन्हीं लोगों की मदद के लिए समाज सेवा दल ने जिम्मेदारी उठाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधान जोगिदरपाल लाडी के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा जा रहा है। वहीं प्रधान लाडी खुद अपने घर में पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क भी तैयार कर रहे हैं। समाज सेवा दल द्वारा अब तक 100 के करीब परिवारों को राशन बांटा गया है। वहीं एक हजार मास्क भी लोगों में बांट चुके हैं।

    प्रधान लाडी ने बताया कि उनके दल के सभी सदस्य एकजुट होकर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आकर काम कर रहे हैं। वहीं समाज सेवा दल के एनआरआइ सेल के जिला प्रधान हरदियाल सिंह जोहल की इसमें प्रमुख भूमिका है। वे जरूरतमंद लोगों की लिस्ट तैयार करके खुद उनके घरों तक राशन पहुंचा रहे हैं। उनकी पूरी टीम लोगों की मदद में जुटी हुई है। वे घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को कच्चा और पक्का राशन बांट रहे हैं। वहीं देखने में आया है कि कई लोगों के पास मास्क नहीं है। इन्हीं लोगों के लिए उनकी तरफ से कपड़े का मास्क बनाने का काम भी शुरू किया गया है। वे रोज अपने परिवारिक सदस्यों को साथ लेकर तकरीबन 300 मास्क तैयार कर रहे हैं। बाद में उनकी टीम जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर बांट रही है। वहीं लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन का सहयोग करें : लाडी

    प्रधान लाडी ने जिला वासियों से अपील की कि वे कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। सभी की भलाई के लिए क‌र्फ्यू लगाया गया है। सबका क‌र्त्तव्य बनता है कि घरों में रहकर कोरोना को हराया जाए। जिले में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। अब सभी को सचेत रहने की जरूरत है। उनकी संस्था जरूरतमंद लोगों को राशन व मास्क बांट रही है। जिनको जरूरत पड़ती है तो वे उनके साथ संपर्क करें। उनके घर पर ही राशन व मास्क भेज दिए जाएंगे। लेकिन घरों से बाहर न निकलें।