Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab: गोपी गोली गैंग के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, देसी पिस्तौल, मैगजीन और 6 कारतूस बरामद

    By Jagran NewsEdited By: Pankaj Dwivedi
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 05:14 PM (IST)

    पंजाब पुलिस ने गोपी गोली गैंग के सदस्य सुखराज सिंह और गैंगस्टर अमरिंदर सिंह को गिरप्तार किया है। दोनों बटाला के गांव राजोके में एक युवक को गोली मारने ...और पढ़ें

    Hero Image
    जानकारी देते हुए एसएचओ बलबीर सिंह। पीछे खड़े पकड़े गए दोनो गैंगस्टर सुखराज और अमरिंदर सिंह।

    परमवीर ऋषि, बटाला। गांव राजोके में दो गैंगस्टरों सुखराज और अमरिंदर सिंह ने जान से मारने की नीयत से एक युवक पर गोली चलाई लेकिन गोली मिस हो गई। इसी दौरान दोनो गैंगस्टर वहां से भागकर एक अन्य घर में जा छुपे। उन्हें लोगों ने पुलिस को बुलाकर पकड़वा दिया। पुलिस ने मौके से दोनो आरोपितों को पकड़ कर उनसे एक पिस्टल और 6 करतूस बरामद कर थाना कोटली सूरत मल्ली में मामला दर्ज किया है। दोनों गैंगस्टरों पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपित गोपी गोली गैंग से सबंधित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना कोटली सरत मल्ली को दी शिकायत में सुखदेव सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी राजेके ने बताया कि 27 नवंबर रविवार को समय करीब शाम साढ़े 4 बजे वह और उसका बेटा जशनदीप अपने घर के आंगन में बैठे हुए थे । इसी दरौन दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उनके घर के गेट के सामने आए। उन्होंने बेटे को बाहर बुलाया। जब जशनदीप बाहर गया तो उन्होंने उसके लड़के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

    उन्होंने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्तौल से गोली से चलाई लेकिन वह नहीं चली। इसके बाद दोनों आरोपित भाग कर गांव के ही एक घर में छिप गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना कोटली सूरत मल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गैंगस्टरो को गिरफ्तार कर लिया।

    थाना कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि रविवार को गांव राजेके में दो गैंगस्टर सुखराज सिंह निवासी गांव पड्डे और अमरिंदर सिंह निवासी निक्कोसरां को एक घर से गिरफ्तार किया है। दोनो के पास से एक पिस्तौल 0.32 बोर देसी सहित मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सुखदेव सिंह का बयान दर्ज कर दोनो गैंगस्टरों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।अदालत में पेश करने के बाद पुलिस को पकड़े गए दोनों गैंगस्टरों की तीन दिन की रिमांड मिली है।

    गैंगस्टर सुखराज सिंह के ऊपर पहले भी कई केस 

    एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर सुखराज सिंह जोकि अपने आप को गोपी गोली गैंग से सबंधित बता रहा है, वह लगभग एक महीने पहले ही दिल्ली की तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आया है। वह नौजवान जशनदीप को इसीलिए गोली मारने आया था क्योंकि उसके अनुसार वह उसकी बहन को परेशान करता था।सुखराज सिंह के खिलाफ लगभग पहले भी विभिन थानों में 7 केस दर्ज हैं