Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: बटाला में टंकी पर चढ़े जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के कच्चे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ जताया रोष

    By Sanjay tiwariEdited By: Deepika
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 12:16 PM (IST)

    Punjab News बटाला में वीरवार को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दरअसल जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल ...और पढ़ें

    Hero Image
    पानी की टंकी पर चढ़े कच्चे कर्मचारी। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, बटाला। जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में पानी की टंकी पर चढ़कर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसी तरह बटाला में अमृतसर पठानकोट हाईवे के पास भुल्लर गांव के नजदीक कच्चे कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का किया था वादा

    इस मौके पर यूनियन के नेता मनजीत सिंह खख ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले हर तरह के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। अब तक सरकार ने अपना यह वादा पूरा नहीं किया है। कर्मचारियों को पक्का करने की कोई बात आगे नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी यूनियन के साथ एक भी मीटिंग नहीं की, पक्का करना तो दूर की बात है। इसी के चलते कच्चे मुलाजिमों में जबरदस्त रोष पाया जा रहा है। कर्मचारी टंकी पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। 

    पंजाब सरकार के खिलाफ किया जोरदार रोष प्रदर्शन

    उन्होंने कहा कि इसका नतीजा यह है कि कच्चे कर्मचारियों को अपनी आवाज पंजाब के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए पानी की टंकियों पर चढ़ना पड़ रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर कोई नुकसान होता है ,तो उसकी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री और आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की होगी। इस मौके जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन भी किया। बता दें कि, इससे पहले भी कई बार कच्चे कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ कर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। 

    यह भी पढ़ेंः- Sanskarshala: प्रिंसिपल गिरीश कुमार बोले, डिजिटल वर्ल्ड से लें जानकारियां; पर विवेक का करें इस्तेमाल

    यह भी पढ़ेंः- Dengue Cases in Jalandhar: डेंगू का खतरा बढ़ा, 25 नए मामले आए सामने; डाक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां रद