Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित डेरा बाबा नानक का दौरा किया, लोगों से जाना हाल

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 02:48 PM (IST)

    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने डेरा बाबा नानक और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बीएसएफ पोस्ट का जायजा लिया और राहत शिविरों में पीड़ितों से मिले। राज्यपाल ने कहा कि इस बार भारी बारिश के कारण बाढ़ आई है जिसमें एयरफोर्स और सुरक्षा बलों ने लोगों को बचाया। पंजाब सरकार ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है।

    Hero Image
    बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते राज्यपाल कटारिया

    संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को ऐतिहासिक कस्बा डेरा बाबा नानक, कलानौर, नड़ावाली और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

    राज्यपाल ने बीएसएफ की 113 बटालियन की बाढ़ पर पानी से प्रभावित हुई बीओपी टाऊन पोस्ट का भी जायजा लिया और जवानों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने ब्लॉक कलानौर के अधीन आते गांव नड़ावाली में बनाए गए रिलीफ कैंप का भी निरीक्षण करने और पानी के साथ प्रभावित लोगों के साथ बातचीत भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि इस बार14 लाख क्यूसिक पानी आने से बाढ़ के दौरान एयरफोर्स और अन्य सुरक्षा बलों की ओर से लोगों को पानी से बाहर निकाला गया है।

    बता दें कि पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ के कारण पंजाब में 7 सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ से 23 जिलों में 1400 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

    इस बाढ़ में 30 लोगों की मौत हो गई है और 3.5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कुछ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जानकारी के अनुसार, बाढ़ से अब तक लगभग 20,000 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला जा चुका है। पंजाब 1988 के बाद से आई सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner