Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दमदमी टकसाल के संत करतार सिंह खालसा के भतीजे बलविंदर सिंह की हत्या, आरोपी ने तेजधार हथियार से किया हमला

    Updated: Wed, 01 May 2024 07:47 AM (IST)

    Punjab Latest Crime पंजाब में गुरदासपुर के अंतर्गत बटाला से एक झंकझोर कर रख देने वाली आपराधिक वारदात सामने आई है। दमदमी टकसाल के 13वें मुखी संत करतार सिंह खालसा के भतीजे व संत समाज के मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह खालसा की मंगलवार रात आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

    Hero Image
    दमदमी टकसाल के संत करतार सिंह खालसा के भतीजे बलविंदर सिंह की हत्या

    जेएनएन, बटाला। Punjab Crime: दमदमी टकसाल के 13वें मुखी संत करतार सिंह खालसा के भतीजे व संत समाज के मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह खालसा की मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हत्या को बेहद दर्दनाक तरीके से अंजाम दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में थाना घुमान ने मृतक बाबा बलविंदर सिंह के सेवादार रमनदीप सिंह 22 वर्षीय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

    दर्ज रिपोर्ट में मृतक के सेवादर अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपित रमनदीप सिंह को लगता था कि 60 वर्षीय बाबा बलविंदर सिंह उस पर विश्वास न कर अन्य सेवादारों पर विश्वास करता है। जिसकी रंजिश आरोपी रखता था। मंगलवार रात को आरोपी कमरे में बाबा की सेवा कर रहा था। जिस दौरान दोनों में तकरार के बाद आरोपित ने हत्या की और फरार हो गया।ॉ

    पुलिस ने शव कब्जे में लिया

    पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर बटाला अस्पताल भिजवा दिया है। सेवादार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस बाबत आगे की कार्यवाही में जुटी है। वहीं हत्या के पीछे क्या वजह थी और आरोपी ने उनकी हत्या क्यों की। इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

    दमदमी टकसाल क्या है?

    बता दें कि दमदमी टकसाल (Damdami Taksal) एक सिख संगठन है। इस संगठन का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले भी रह चुका है। साल 6 जून 1984 में गोल्डन टैम्पल में ऑपरेशन ब्लू स्टार (Operation Blue Star) के दौरान भिंडरावाले अभियान में मारा गया था। इस अभियान में स्वर्ण मंदिर को भारी नुकसान हुआ। यही कारण था कि बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi Murder) की उन्हीं के अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।