Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भगवंत मान नहीं बल्कि केजरीवाल चला रहे सरकार', रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार पर बोला जमकर हमला

    भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने मान सरकार पर दिल्ली लीडरशिप की कठपुतली होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार और नशा मुक्त पंजाब जैसे वादे पूरे करने में विफल रही है। बिट्टू ने आरोप लगाया कि केजरीवाल पंजाब सरकार चला रहे हैं। भाजपा नेता विजय कुमार सोनी ने कहा कि पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं और 2027 में भाजपा सरकार बनाएँगे।

    By Sunil Kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 17 Jun 2025 03:23 PM (IST)
    Hero Image
    पंजाब सरकार दिल्ली लीडरशिप की बनी कठपुतली: बिट्टू

    संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह। पंजाब की मान सरकार आम आदमी पार्टी दिल्ली लीडरशिप की पूरी तरह से कठपुतली बन चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टीवी के अतिरिक्त और कहीं भी दिखाई नहीं देते। शायद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से यां तो उनको कहीं नजरबंद कर दिया गया है या फिर उनको सीधे तौर पर जनता के सामने न आने के लिए फरमान जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसकी वजह से वह कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे। इन शब्दों का प्रगटावा सीनियर भाजपा नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना पश्चिम में होने जा रहे उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता के समर्थन में सोमवार को भाजपा चुनाव दफ्तर लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। इस मौके उनके साथ हल्का डेरा बाबा नानक से सीनियर भाजपा नेता तथा ध्यानपुर मंडल प्रधान विजय कुमार सोनी मोहलोवाली भी मौजूद थे।

    इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार पंजाब निवासियों के साथ किए गए नौजवानों को रोजगार, किसानों के लिए उज्जवल स्कीमें, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, नशा मुक्त पंजाब, औरतों को एक हजार रुपए महीना सहित और भी अनेकों वायदे पूरे करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। बिजली माफी के नाम पर भी पंजाब निवासियों को गुमराह किया जा रहा है।

    पंजाब में नशा अपने चरम पर है। पंजाब को नशा मुक्त करने के स्थान पर नशा युक्त किया गया है। हर तरफ जंगल राज फैला हुआ है। आप के कुशासन की वजह से पंजाब की जनता दुखी है। जब दिल्ली निवासियों की तरफ से दिल्ली में आप को बुरी तरह नाकार दिया गया तो फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा दिल्ली की लीडरशिप पंजाब आ कर पंजाब में दखल अंदाजी करने लगे या यह भी कह सकते हैं कि पंजाब में भगवंत मान नहीं बल्कि केजरीवाल ही सरकार चला रहे हैं, तो गलत नहीं होगा।

    इस मौके सीनियर भाजपा नेता विजय कुमार सोनी ने कहा कि अब पंजाब निवासी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तथा वह पंजाब में पूरी तरह से बदलाव चाहते हैं तथा अब सिर्फ भाजपा ही एक विकल्प है। जो कि भाजपा पंजाब को जहां भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी, वहीं पंजाब को विकास की बुलंदियों तक भी लेकर जाएगी।

    जैसे दिल्ली निवासियों ने इस बार आप सहित और भी सभी पार्टियों को पूरी तरह नाकार भाजपा पर भरोसा जताया है। ठीक इसी तरह अब लुधियाना निवासी 19 जून को तथा पंजाब निवासी 2027 के विधानसभा चुनाव में आप तथा कांग्रेस को सबक सिखाएंगे तथा 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बननी लगभग तय है। इस मौके बड़ी संख्या में आप नेता तथा वर्कर उपस्थित थे।