Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहन दास देहाती प्रधान व रोहित शर्मा सचिव मनोनीत

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 30 Aug 2021 04:51 PM (IST)

    जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण समाज युवा विग की ओर से अध्यक्ष विकास शर्मा उर्फ टिकू के नेतृत्व में दैनिक प्रार्थना सभा किलामंडी में एक मीटिग क ...और पढ़ें

    Hero Image
    मोहन दास देहाती प्रधान व रोहित शर्मा सचिव मनोनीत

    संवाद सूत्र, बटाला : जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण समाज युवा विग की ओर से अध्यक्ष विकास शर्मा उर्फ टिकू के नेतृत्व में दैनिक प्रार्थना सभा किलामंडी में एक मीटिग का आयोजन किया गया। इसमें ब्राह्मण युवाओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए सरपरस्त बलदेव राज पराशर, बृज मोहन जोशी, नीरज शर्मा तथा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर विजय शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर युवा विग के अध्यक्ष विकास शर्मा ने दस ब्राह्मण परिवारों को ब्राह्मण सभा के साथ जोड़ते हुए मोहनदास को देहाती प्रधान, रोहित शर्मा को सचिव, राजेश शर्मा को मीडिया इंचार्ज और चेतन शर्मा को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवनियुक्त सभी ब्राह्मण युवाओं ने भगवान श्री परशुराम के जयकारों के बीच उपस्थित बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद लिया और ब्राह्मण परिवारों की भलाई के लिए दिन रात एक कर देने की प्रतिज्ञा की। विकास शर्मा ने पंजाब में आलोप होती जा रही संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए सभी ब्राह्मण सभाओं को एक मंच पर एकत्रित होकर आवाज बुलंद करने की अपील की गई। इसके साथ ही शिक्षा तथा खेल के क्षेत्र में अग्रसर रहने वाले ब्राह्मण बच्चों का सहयोग तथा सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया। बलदेव राज पराशर ने खालसा पंथ की स्थापना में सहयोग करने वाले ब्राह्मण योद्धा पंडित मती दास जी, पंडित सती दास जी, पंडित परागा दास, पंडित दीवान चंद मिश्रा, खालसा पंथ के जनरल गुरबख्श छिब्बर, पंडित सिघा सिंह पुरोहित, पंडित दयालदास, पंडित खुशहाल चंद के गौरव में जीवन चित्रण से जुड़ी किताबें ब्राह्मण युवाओं में बांटीं। इस अवसर पर लीगल सर्विस अथारिटी लोक अदालत के सदस्य बने लक्की भनोट, नीरज शर्मा, अनमोल शर्मा, आजाद कुमार, विजय प्रभाकर, राजेश जोशी, नरेश शर्मा, रजत शर्मा, कुणाल शर्मा, रोहित शर्मा, रूबी रमन शर्मा, राघव शर्मा तथा नरेंद्र शर्मा सहित दो दर्जन के करीब सीनियर तथा युवा सदस्य उपस्थित थे।