यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurdaspur News: मामूली रंजिश का लिया बदला, घर में घुसकर बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां; एक व्यक्ति घायल
बटाला के गांव शाहबाद में बदमाशों की दबंगई सरेआम नजर आई। जहां आरोपियों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। ...और पढ़ें

HighLights
- बटाला में मामूली रंजिश का लिया बदला
- घर में घुसकर बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां
- गोली लगने से एक व्यक्ति घायल
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर/बटाला। Punjab Crime News: बटाला के गांव शाहबाद में बदमाशों की दबंगई सरेआम नजर आई। जहां आरोपियों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक, गांव शाहबाद में कुछ दिन पहले दो गुटों में हुए मामूली झगड़े को लेकर ईवर देर रात एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति के घर में घुसकर फायरिंग कर दी।
गोली लगने से घायल हुआ व्यक्ति
इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अमृतसर इलाज के लिए भेज गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आये सुमनप्रीत वासी शाहबाद ने बताया कि बुधवार को उसका कुछ लोगों के साथ मामूली तकरार हुई थी। जिस की रंजिश के कारण कुछ लोग मेरे घर आए और मुझे सीधे दो गोली मारी।
यह भी पढ़ें- Amritsar Factory Fire: दवा फैक्टरी में आग से केमिकल ड्रमों में धमाका, दो की मौत; 1600 कर्मचारी कर रहे थे काम
पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी
आरोपी जाते जाते धमकी देकर चले गए की अगर पुलिस को शिकायत दी तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। बटाला के सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने कहा कि हमारे यहां एक व्यक्ति को गोली लगने के कारण भर्ती कराया गया था।
.jpg)
लेकिन घायल की हालत देख उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में रेफेर किया गया है।
वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही थाना रंगड़ नंगल पुलिस अमृतसर के लिए घायल का बयान लेने के लिए रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें- SYL Canal Dispute पर SC के फैसले पर आप नेताओं की बैठक, बाजवा-मजीठिया ने खड़े किए सवाल; जनता से की ये अपील