यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SYL Canal Dispute पर SC के फैसले पर आप नेताओं की बैठक, बाजवा-मजीठिया ने खड़े किए सवाल; जनता से की ये अपील
पंजाब के सेक्टर 39 के मिनिस्ट्रियल कांप्लेक्स में एक कोठी में हरियाणा आप के नेता अशोक तंवर की ओर से ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा की आप इकाई का दफ्तर चल रहा है।
- शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने सवाल उठाए हैं।
राज्य ब्यूरो,चंडीगढ़। पंजाब के सेक्टर 39 के मिनिस्ट्रियल कांप्लेक्स में एक कोठी में हरियाणा आप के नेता अशोक तंवर की ओर से एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पंजाब के खिलाफ की गई प्रेस कान्फ्रेंस पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने सवाल उठाए हैं।
बाजवा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए कहा कि तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आप नेताओं को फर्जी इंकलाबी बताते हुए पंजाब के लोगों को इनसे बचने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मिनिस्ट्रयल कांप्लेक्स में कोठी नंबर 964 पंजाब के विधायक को अलॉट की गई है में हरियाणा की आप इकाई का दफ्तर चल रहा है। वहां आज उनके नेताओं ने पंजाब के खिलाफ प्रेस कान्फ्रेंस की।
यह भी पढ़ें- Punjab Police: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाना धर्मकोट के प्रभारी गिरफ्तार, चोरी के मामले में मांगी गई थी रकम
कोठी नंबर 965 वित्तमंत्री हरपाल सिंह से की प्रेस कांफ्रेंस
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि क्या आप पंजाब के लोगों को यह स्पष्ट करोगो कि क्या इस तरह पंजाब के पानी के हकों की रक्षा की जाएगी। बाजवा ने कहा कि हरियाणा के नेताओं की ओर से प्रेस कान्फ्रेंस करने के ठीक एक घंटे बाद बगल वाली कोठी नंबर 965 में वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी प्रेस कान्फ्रेंस की और उन्होंने एसवाईएल को लेकर पंजाब का स्टैंड क्लियर किया।
पंजाब की कोठी हरियाणा में कैसे अलॉट हुई
बाजवा ने पूछा कि पंजाब की कोठी हरियाणा को कैसे अलाट की गई है। उधर, बिक्रम मजीठिया ने भी एक वीडियो मैसेज जारी करके कहा कि यह कोठी मुख्यमंत्री पूल से आप के विधायक को अलाट कीगई है जिसमें पंजाब के खिलाफ हरियाणा के नेता अशोक तंवर और अन्य प्रेस कांन्फ्रेंस करके कह रहे हैं कि एसवाईएल से पानी लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री से कहा कि इससे तो साफ जाहिर है कि आप खुद ही पंजाब के खिलाफ प्रेस कान्फ्रेंस करवा रही है।