यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab: बीजेपी प्रधान जाखड़ ने मान सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'SYL मामले में विफल साबित हुए पंजाब सीएम'
पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ (punjab BJP chief Suneel Jakhar) ने एसवाईएल मामले और विनोद घई (Vinod Ghai) के इस्तीफे ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने सीएम भगवंत मान को टारगेट करते हुए कहा कि सीएम मान अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अफसरों पर गाज गिरा रहे हैं। इसके साथ ही एसवाईएल मामले में भी अपना पक्ष रखने में पंजाब की मान सरकार विफल साबित हुई।
अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सीएम मान अफसरों पर गिरा रहे गाज: सुनील जाखड़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अफसरों पर गाज गिराकर अपनी नाकामियों को छुपा नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि विनोद घई की एडवोकेट जनरल के पद से छुट्टी से यह साबित हो गया है कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं हैं।
.jpg)
भाजपा के प्रदेश प्रधान ने कहा कि एजी को बदल देने मात्र से समस्याओं को समाधान नहीं हो सकता हैं। मुख्यमंत्री भले ही दावा करते हो कि उन्हें पल-पल की खबर है लेकिन हकीकत यह है कि उनकी सरकार पर पकड़ ही नहीं है।
SYL मामले में विफल हुई मान सरकार: सुनील जाखड़
जाखड़ ने कहा कि यही कारण है कि एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखने में नाकामयाब रही। यह पहला मौका नहीं है जब सरकार के कारण पंजाब के लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य की चुनी हुई 13 हजार पंचायतों को भंग कर दिया। बाद में अपनी नाकामी का ठीकरा अफसरों के सिर पर फोड़ दिया। अपनी असफलताओं का ठीकरा अफसरों के सर पर फोड़ने से मुख्यमंत्री अपनी विफलताओं को छुपा नहीं सकते हैं।