विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar Factory Fire: दवा फैक्टरी में आग से केमिकल ड्रमों में धमाका, दो की मौत; 1600 कर्मचारी कर रहे थे काम

By Vicky KumarEdited By: Shubham Sharma
Published: Fri, 06 Oct 2023 05:30 AM (IST)

मजीठा रोड स्थित नागकलां दवा फैक्टरी क्वालिटी फार्मास्यूटिक्ल लिमिटेड में वीरवार दोपहर साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। आग ...और पढ़ें

अमृतसर में दवा फैक्टरी में आग। (फाइल फोटो)
अमृतसर में दवा फैक्टरी में आग। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, अमृतसर : मजीठा रोड स्थित नागकलां दवा फैक्टरी क्वालिटी फार्मास्यूटिक्ल लिमिटेड में वीरवार दोपहर साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में पड़े 500 के करीब केमिकल ड्रम एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए। प्रशासन ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्टरी में 1600 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। एयरफोर्स की गाड़ियों सहित 80 फायर टेंडरों ने रात साढ़े नौ बजे 80 प्रतिशत आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी के मालिक के अनुसार फैक्टरी में करीब 1,600 कर्मचारी काम करते हैं।

रखें हुए थें केमिकल के 500 ड्रम 

आग लगने की जैसे ही जानकारी मिली तो सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी के अंदर लगे सीसीटीवी देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी। उनके मुताबिक फैक्टरी के अंदर 500 के करीब केमिकल के ड्रम पड़े हुए थे, जिसमें से ज्यादातर तबाह हो गए। उन्होंने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

डिस्ट्रिक्ट फायर अफसर दिलबाग सिंह ने कहा कि आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई थी, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। धुएं के कारण आग बुझाने में आई परेशानी दवा फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग के कारण पहले शुरुआत के समय में सिर्फ धुआं ही धुआं था।

धुआं कम होने के बाद आग पर मिला काबू

धुएं के कारण फैक्टरी में दमकल विभाग के कर्मचारी जा नहीं पा रहे थे। जैसे ही धुआं कम हुआ तो कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।  बेटे का मोटरसाइकिल मिला पर उसका नहीं चल रहा पता बटाला के नजदीक रहने वाली महिला तृप्ता ने बताया कि उसका बेटा फैक्टरी में काम करता है। बेटा शाम छह बजे तक घर पर पहुंच जाता है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

मोटरसाइकिल भी फैक्टरी के बाहर लगा हुआ है। फैक्टरी के मालिक कह रहे है कि सभी को घर भेज दिया गया है। वहीं महिला राज कौर ने बताया कि उसका बेटा पलविंदर सिंह फैक्टरी में सफाई कर्मचारी है। बेटा रोजाना ही शाम को छह बजे पहुंच जाता था, लेकिन आज घर नहीं पहुंचा था। आग लगने का पता चलते ही वह फैक्टरी में पहुंची।

यह भी पढ़ेंः Amritsar Factory Fire: नागकलां की दवा फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों की मशीनें जलकर खाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।