यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amritsar Factory Fire: नागकलां की दवा फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों की मशीनें जलकर खाक
Terrible Fire in Amritsar अमृतसर के मजीठा रोड स्थित नागकलां दवा फैक्ट्री में शाम के समय आग लगने से लाखों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमृतसर: मजीठा रोड स्थित नागकलां दवा फैक्ट्री क्वालिटी फार्मास्युटिकल लिमिटेड में शाम पांच बजे के करीब अचानक भयानक आग लग गई। आग के कारण फैक्टरी में लगी लाखों की मशीने भी जल गई। वहीं, दवा के लिए ड्रमों में पड़े केमिकल भी तबाह हो गए।
.jpg)
केमिकल के ड्रमों में लगी आग
आग इतनी भयानक थी कि केमिकल के ड्रमों में धमाके भी होते रहे। आग काफी भयानक थी, जिसका पहले तो धुआं ही उठता रहा। उस धुएं में दमकल विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने के लिए अंदर नहीं जा पा रहे थे। धुआं कम हुआ तो दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने की मशक्कत करने लगे। आग सबसे पहले फैक्टरी के अंदर पड़े केमिकल के ड्रमों में ही लगी थी।
कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपनी जान
हालांकि, आग किस तरह लगी है, इसकी जांच आग बुझाने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल आग बुझाने के लिए खन्ना पेपर मिल, पंजाब फायर सर्विस, सेवा सोसायटी फायर ब्रिगेड व आस-पास की गाड़ियां पहुंची हुई है। दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे है।
खबर लिखे जाने तक आग पर कंट्रोल नहीं किया जा सका है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फैक्टरी के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर बाहर की तरफ भागना पड़ा।