Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बटाला को जिला बनाने तक जारी रहेगी हड़ताल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 13 Nov 2021 05:40 PM (IST)

    बटाला को जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिन से नगर निगम के बाहर जालंधर रोड पर हड़ताल जारी है।

    Hero Image
    बटाला को जिला बनाने तक जारी रहेगी हड़ताल

    संवाद सहयोगी, बटाला : बटाला को जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिन से नगर निगम के बाहर, जालंधर रोड पर हड़ताल जारी है। आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरिदर सिंह कलसी, शिवसेना बाल ठाकरे के पंजाब उपाध्यक्ष रमेश नैयर तथा लोक इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय त्रेहन ने बताया कि रोजाना वह तीनों पार्टियों के सदस्यों के साथ सुबह 11 से तीन बजे तक भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। जहां अब शहर के लोग भी उस धरने में शामिल हो रहे हैं, वहीं अब राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल होने शुरू हो गए हैं। बता दें कि पिछले लगभग ढाई दशकों से पंजाब में काबिज रही विभिन्न सरकारों से बटाला को पूर्ण जिला बनाने की मांग कर रही आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरिदर सिंह कलसी बटाला को जिला बनता ना देख आज अपनी सहयोगी पार्टियों के प्रमुखों के साथ छठे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि उनका यह रोष प्रदर्शन तथा भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक बटाला को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पूर्ण जिला घोषित नहीं कर देते। इसके अतिरिक्त बटाला को जिला बनाने के लिए संघर्ष कर रहे इन तीन नेताओं ने डिप्टी सीएम सुखजिदर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा तथा पंजाब हेल्थ कारपोरेशन के चेयरमैन अश्विनी सेखड़ी को नसीहत दी कि वे आपसी रंजिश भुलाकर बटाला को जिला बनाने की मुख्यमंत्री से अपील करें।

    वहीं हड़ताल में पहुंचे भाजपा के नेता राकेश भाटिया व हीरा वालिया ने कहा कि बटाला जिला बनने की सारी शर्ते पूरी करता है। बटाला को जल्द जिला घोषित किया जाए। उन्होंने इस हड़ताल का समर्थन किया।