Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यावरण का दुश्मन है प्लास्टिक

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 07 Jan 2019 04:00 PM (IST)

    प्लास्टिक को वैज्ञानिकों ने इंसान की सुविधा के लिए तैयार किया था। लेकिन वह अब भस्मासुर बनकर समूचे पर्यावरण के विनाश का कारण बनता जा रहा है।

    पर्यावरण का दुश्मन है प्लास्टिक

    अशोक कुमार गुरदासपुर

    प्लास्टिक को वैज्ञानिकों ने इंसान की सुविधा के लिए तैयार किया था। लेकिन वह अब भस्मासुर बनकर समूचे पर्यावरण के विनाश का कारण बनता जा रहा है। इसके चलते धरती से लेकर समुद्र तक हर तरफ प्लास्टिक ही प्लास्टिक है। पीने के पानी में हम प्लास्टिक पी रहे हैं, नमक में प्लास्टिक खा रहे हैं। प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। प्लास्टिक पदार्थो से उत्पन्न कचरे का निस्तारण काफी कठिन होता है और पृथ्वी पर प्रदूषण में भी इसका काफी अहम योगदान है। इससे यह एक वैश्विक ¨चता का विषय बन गया है। 7

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समस्याओं के समाधान के लिए आगे आए : गुरदयाल ¨सह

    गुरदयाल ¨सह का कहना है कि पिछले कुछ दशकों में प्लास्टिक प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ा है, जोकि एक गंभीर ¨चता का विषय है। हम प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को रोककर ही इस भयावह समस्या पर काबू पा सकते हैं। हमें हर एक व्यक्ति को इस समस्या के निवारण के लिए आगे आना होगा। इसे रोकने में अपना बहूमुल्य योगदान देना होगा। 10

    हानिकारक प्रभावों को गंभीरता से समझने की जरूरत : नीलम महंत

    नीलम महंत का कहना है कि प्रदूषण के लिए प्लास्टिक बैग और फर्नीचर ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि की पूरे विश्व में अन्य कई प्लास्टिक से बनने वाली चीजें भी इसके लिए उतने ही जिम्मेदार हैं। यह वह समय है जब हमें प्लास्टिक प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है और इसे रोकने में अपना बहुमूल्य योगदान देने की आवश्यकता है। 8

    पर्यावरण के लिए नुकसानदायक : यशपाल ठाकुर

    यशपाल ठाकुर का कहना है कि प्लास्टिक से बना सामान हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। लोग सब्जियां, चावल, मछली और मांस आदि जैसी चीजों को ले जाने के लिए पॉलिथीन का उपयोग करते हैं। यदि पालीबैग में खाद्य पदार्थ रखा जाता है, तो वे जल्दी से खराब हो जाते हैं। पॉलीबैग में खाद्य पदार्थो को पैक करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। 9

    पॉलीबैग में पैक नहीं करें खाद्य पदार्थ : डॉ. अशोक कुमार

    डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि प्लास्टिक एक नॉन बायो-डिग्रेडबल पदार्थ है। यह पानी या मिट्टी में विघटित नहीं होता है और इसे जलाने पर इसका प्रभाव और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है। यह वातावरण में सैकड़ों सालों तक उपस्थित रहता है, जिससे यह वायु, जल और भूमि प्रदूषण उत्पन्न करता है। पॉलीबैग में खाद्य पदार्थो को पैक करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है यह विभिन्न रोगों का कारण बनता है।

    comedy show banner
    comedy show banner