गुरदासपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में राहुल गांधी के 'संगठन सृजन अभियान' पर जोर, बाजवा ने पंजाब सरकार को क्यों घेरा?
गुरदासपुर में कांग्रेस कमेटी धारीवाल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार पर किसानों की मदद करने में विफल रहने का आरोप लगाया और राहुल गांधी के दौरे में बाधा डालने की निंदा की। उन्होंने पंजाब कांग्रेस की एकजुटता पर बल दिया।

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पूरे भारत में शुरु किए गए संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लाक कांग्रेस कमेटी धारीवाल के कांग्रेसी वर्करों की एक विशाल बैठक करवाई गई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता भरत सिंह सोलंकी के अलावा विपक्ष नेता व हलका कादियां के विधायक प्रताप सिंह बाजवा और अमृतसर से लोकसभा सदस्य गुरजीत औजला भी पहुंचे।
बातचीत के दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब में मजबूत करने के लिए इस अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। राहुल गांधी की पिछले दिनों हुए दौरे के संबंध में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा और पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से राहुल गांधी के दौरे को रद्द करने के लिए घटिया प्रयास किए गए।
जहां तक कि उन्हें बाढ़ पीड़ितों से मिलने भी नहीं दिया गया, जो एक निंदनीय घटना है। किसानों की खराब हुई फसल व जमीनों के संबंध में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की सहायता करे में बिल्कुल नाकाम साबित हुई है।
आगामी पंजाब विधानसभा के सेशन में वह किसानों की खराब हुई फसलों व जमीनों का मुद्दा जोर-शोर से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह दिन रात एक कर देंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।