Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखों की रोशनी भी छिन सकते हैं केमिकलयुक्त रंग

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 24 Mar 2021 04:43 PM (IST)

    रंगों का पवित्र त्यौहार होली को लेकर हर ओर खुशी का माहौल है।

    Hero Image
    आखों की रोशनी भी छिन सकते हैं केमिकलयुक्त रंग

    शंकर श्रेष्ठ, दीनानगर

    रंगों का पवित्र त्यौहार होली को लेकर हर ओर खुशी का माहौल है। रंगों से खेलने के साथ आंखों की देखभाल करना भी जरूरी है। नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार आंखों में रंग गिर जाए और समय पर उपचार नहीं मिले तो इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इस पावन पर्व पर पानी को बचाने के साथ स्वयं को रंगों से भी बचाना आवश्यक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेत्र रोग विशेषज्ञों ने आंखों में रंग पड़ने पर बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी है। होली के रंगों से आंखों को नुकसान हो सकता है। आंखों में रंग चला जाए तो एलर्जी हो सकती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ इस बात को मानते हैं कि रंगों का आंखों में डालना खतरनाक हो सकता है। 28

    चश्मा जरूर लगाएं : डा. तरसेम थापर

    थापर आय केयर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. तरसेम थापर ने कहा कि होली खेलने से पूर्व अपनी आंखों पर चश्मा जरूर पहनें। इससे आंखों को सुरक्षा कवच मिल जाएगा। आंखों में किसी भी प्रकार की रगड़ से बचना चाहिए। केमिकलयुक्त रंगों का परहेज करना ही बेहतर है। आंखों को सर्वाधिक नुकसान गीले रंगों से होता है। आंख में अगर केमिकलयुक्त रंग गिर जाए तो रोशनी भी जा सकती है। ऐसे में तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही कोई दवा आंखों में डालनी चाहिए। 24

    होली के पर्व में अच्छा काम करने का संकल्प ले : सुमित महाजन

    जल सेवा समिति के चेयरमैन सुमित महाजन ने कहा कि होली पर हमें कोई अच्छा काम करने का संकल्प लेने चाहिए। प्रदूषित हो रहे वातावरण और लगातार घट रहा जलस्तर भविष्य के लिए चिता का विषय है। हमें होली पर रंगों के हुड़दंग से बचने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए संकल्प लेना चाहिए। तिलक लगाकर एक दूसरे को गले लगाने से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। 25

    केमिकलयुक्त रंगों से बचने की जरूरत: विक्रम समियाल

    सर्वहितकारी विझा मंदिर बेगोवाल के प्रिंसिपल विक्रम समियाल ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, लेकिन केमिकलयुक्त रंगों से बचने की जरूरत है। केमिकल वाले रंग आंखों को खराब कर सकते हैं और यहां तक की रोशनी भी छीन सकते हैं। अबीर गुलाल व चंदन से ही होली मनाए तथा ध्यान रखें कि ये भी बेहतर क्वालिटी के ही हो। पानी का रंग डालने की प्रथा से बचना चाहिए। 26

    पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए जागरूक होना चाहिए : सुमित कुमार

    शिवसेना समाजवादी के जिला प्रधान सुमित कुमार ने कहा कि जरूरी नहीं कि गहरे रंग और ढेर सारा पानी बर्बाद कर होली का उत्साह ज्यादा बढ़ता है। हमें समाज और राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक के नाते पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए जागरूक होना चाहिए। कम से कम पानी की बर्बादी तभी रोकी जा सकेगी जब हम पक्के रंगों का इस्तेमाल करने से बचेंगे। 27

    रंगों के सराबोर में होने के बजाय तिलक होली खेलें : अमरजीत सिंह

    ह्यूमन राइट्स सरक्षण संस्थान के पंजाब प्रधान अमरजीत सिंह ने कहा कि होली का पर्व खुशियां बांटने का होता है। भाईचारा और मित्रता को बढ़ावा देते हुए समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाते हुए होली में ज्यादा पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए। रंगों के सराबोर में होने के बजाय तिलक होली खेलने से पानी की बचत और चर्मरोग को बढ़ावा देने से रोका जा सकता है। हमें जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए गहरे रंगों का प्रयोग करने से बचना चाहिए।