Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CRPF सिपाही मलकीत सिंह को शौर्य चक्र, छत्तीसगढ़ में कई नक्सलियों उतारा था मौत के घाट; परिवार में खुशी का माहौल

    Updated: Mon, 26 May 2025 02:14 PM (IST)

    सीआरपीएफ जवान मलकीत सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मलकीत सिंह ने घायल साथी पवन कुमार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था हालांकि पवन कुमार की जान नहीं बच सकी। मलकीत सिंह को भी गोली लगी थी फिर भी उन्होंने नक्सलियों का मुकाबला किया। इस बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीआरपीएफ सिपाही मलकीत सिंह को शौर्य चक्र ने किया सम्मानित।

    संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह। सीआरपीएफ के जवान सिपाही मलकीत सिंह निवासी सेखवां को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तरफ से बहादुरी पुरस्कार (शौर्य चक्र) के साथ सम्मानित किया गया।

    सिपाही मलकीत सिंह के मामा डॉक्टर जसवंत सिंह मंगियां ने बताया कि कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ के जिला सुकमा में नई फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित करते समय सीआरपीएफ तथा नक्सलियों के बीच हुए मुकाबले के दौरान सिपाही मलकीत सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए चलती भारी गोलीबारी दौरान अपने साथी सिपाही पवन कुमार जो कि इस मुकाबले के दौरान गंभीर जख्मी हो गए थे, उनको उठाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया, जिसको बाद में डॉक्टरों की तरफ से बलिदान करार दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान मलकीत सिंह की अपनी छाती तथा बाजू में भी गोली लग गई थी। मगर वह फिर भी इन नक्सलियों का मुकाबला करता रहा तथा उसने कई नक्सलियों को भी मार मिटाया। मलकीत सिंह की इस बहादुरी को देखते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तरफ से सिपाही मलकीत सिंह को शौर्य चक्र के साथ विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

    उन्होंने बताया कि यह बहादुरी सम्मान मिलने पर जहां मलकीत सिंह व हमारे परिवार तथा पूरे इलाके का सिर गर्व के साथ ऊंचा हुआ है, वही इस बहादुरी पुरस्कार मिलने से भारत की फौज में ड्यूटी निभाने वाले जवानों के भी हौसले और भी बुलंद हुए हैं तथा वह अपनी ड्यूटी को और भी लग्न से करेंगे। इस मौके मलकीत सिंह के परिवार की तरफ से मलकीत सिंह को बहादुरी पुरस्कार मिलने पर भारत की राष्ट्रपति तथा भारत सरकार का विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया।