विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Road Accident in Dalhousie: खजियार-डलहौजी मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, पुलिस मुलाजिम की मौत पर हुई मौत

Published: Mon, 17 Jun 2024 11:42 AM (IST)

खजियार-डलहौजी मार्ग पर संतुलन बिगड़ने से कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक पुलिस मुलाजिम की मौत हो गई। ...और पढ़ें

संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिरी कार
संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिरी कार

HighLights

  1. खजियार-डलहौजी मार्ग हुआ सड़क हादसा
  2. हादसे में एक पुलिस मुलाजिम की मौत
  3. पंजाब पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था मृतक

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। देश में सड़क हादसे में रोज कई मौतें हो जाती हैं। ऐसे ही एक सड़क हादसा खजियार-डलहौजी मार्ग पर हुई जिसमें एक पुलिस मुलाजिम की मौत हो गई।

पुलिस मुलाजिम की कार गहरी खाई में गिरने से ये हादसा हुआ। रमन कुमार पुत्र जोगिंदर पाल निवासी आईटीआई कालोनी अपने परिवार के साथ घूमने गया था।

जाम में संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

रमन कुमार कार से डलहौजी से खजियार जाने के लिए निकला था। रास्ते में लंबा जाम होने के कारण उसने परिवार को कार से उतार दिया ताकि वे पैदल खजियार तक पहुंच सकें।

इस दौरान उसने परिवार को कहा कि वह धीरे-धीरे गाड़ी लेकर उन तक पहुंच जाएगा। इस बीच जाम के दौरान उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया और कार करीब 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather update: कई जिले लू की चपेट में, 66 साल का टूटा रिकॉर्ड, लुधियाना का तापमान 47 डिग्री से पार; रेड अलर्ट

पंजाब पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था रमन कुमार

मृतक रमन कुमार पंजाब पुलिस में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर सेवाएं दे रहा था। गहरी खाई में गिरने से कार चकनाचूर हो गई। जिसमे रमन कुमार की मौत हो गई।

गनीमत रही कि रास्ते में जाम लगने के कारण उसने अपने परिवार को कार से उतार दिया था ताकि वो पैदल जा सकें।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसान यूनियन का बड़ा एलान, 20 जून से रेलवे का होगा चक्का जाम; शंभू बॉर्डर पर फिर देंगे धरना