भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी कार्रवाई, गुरदासपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 पिस्तौल और 14 करोड़ की हेरोइन बरामद
भारत-पाकिस्तान सीमा पर डेरा बाबा नानक में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाकर खेतों से तीन पिस्तौल, गोलियां और करीब दो किलो हेरोइन बरामद की है।

सर्च ऑपरेशन के बाद रिकवर किए गए हथियार और हेरोइन।
HighLights
सरहद के पास हथियार और हेरोइन बरामद
बीएसएफ और पुलिस का संयुक्त सर्च अभियान
सीमावर्ती गांव से भारी मात्रा में जब्ती
संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। पंजाब में माहौल खराब करने की एक और कोशिश को पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल की 27वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस थाना डेरा बाबा नानक ने संयुक्त रूप से चलाए गए एक विशेष सर्च अभियान के दौरान सीमावर्ती गांव शकरी के खेतों से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और ड्रोन गतिविधियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने मिलकर गांव शकरी के खेतों में एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें- जेल में बंद AAP के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव 2027
खेतों में मिला पैकेट
इस दौरान सुरक्षा बलों को खेतों में एक लिफाफा मिला। जब लिफाफे की जांच की गई तो उसमें संदिग्ध वस्तुएं रखी गईं थी। देखने में साफ था कि इन्हें ड्रोन से नीचे गिराया गया है। जब्त की गई सामग्री-
- तीन पिस्तौल
- छह मैगजीन
- पचास गोलियां
- लगभग एक किलो नौ सौ ग्राम हेरोइन
यह भी पढ़ें- 'जन्म से अकाली हूं, अकाली रहूंगी...', SAD में लौटने की तैयारी में बीबी जागीर कौर; बेगोवाल में हो सकती है ज्वाइनिंग
सरहद पर सुरक्षा कड़ी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से तस्करों द्वारा इस तरह की नापाक हरकतों को अंजाम देने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन चौकस सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे मामले की बहुत ही बारीकी से जांच शुरू कर दी है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।