Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने हरदीप सिंह रियाड़, जतिदर परदेसी, सुधीर महाजन को उपाध्यक्ष बनाया

    भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा सहित माझा जोन इंचार्ज प्रदेश महांमंत्री जीवन गुप्ता के दिशा निर्देशों और जिला प्रभारी अनिल रामपाल से विचार विमर्श के बाद जिला कार्यकारिणी में बाकी रहते पदाधिकारियों की दूसरी सूची की घोषणा की।

    By JagranEdited By: Updated: Thu, 16 Jul 2020 04:56 PM (IST)
    भाजपा ने हरदीप सिंह रियाड़, जतिदर परदेसी, सुधीर महाजन को उपाध्यक्ष बनाया

    संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा सहित माझा जोन इंचार्ज, प्रदेश महांमंत्री जीवन गुप्ता के दिशा निर्देशों और जिला प्रभारी अनिल रामपाल से विचार विमर्श के बाद जिला कार्यकारिणी में बाकी रहते पदाधिकारियों की दूसरी सूची की घोषणा की। जिला कार्यकारिणी में जिले के सभी मंडलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सूची में उपाध्यक्ष के पद पर हरदीप सिंह रियाड, जतिदर परदेसी, सुधीर महाजन के नाम की घोषणा की गई। इससे पहले जारी की गई सूची में राजेश शर्मा, परमजीत कौर, जसविदर सिंह बबलू, सुखदेव सिंह थमन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया था। वहीं दो नए जिला सचिवों संजीव शर्मा के साथ पहले बनाए गए प्रकाश कौर, हरजीत सिंह बग्गा, प्रवीण कुमार, ज्योति महाजन ,जोगिदर कुमार नंदु सहित कुल सचिवों की गिनती छह हो गई। जिला मीडिया इंचार्ज के पद पर एडवोकेट विनोद कालिया के नाम पर मुहर लगाई गई है। इसके साथ ही जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी अरुण कुमार बिट्टा संभालेंगे। गिल ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देने के साथ साथ शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि हम सब मिलकर, सबको साथ लेकर और सबके सहयोग से जिला गुरदासपुर में भाजपा को नम्बर एक पार्टी बनाने में कामयाब होंगे। ये हैं जिला कार्यकारिणी के सदस्य

    गिल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी सदस्यों में ठाकुर जनक सिंह मकौड़ा, राकेश महाजन दीनानगर, मुनीष कांसरा, अश्विनी महाजन, किरण कुमारी, रोशन लाल, राकेश काला, राम लाल, एडवोकेट अनिल नंदा, जगजीत सिंह जग्गी, करतार सिंह, पूजा शर्मा, यशपाल, राज कुमार कादीयां, गौरव खोसला, रितिका बल्लगन, खेती राम, रवि कुमार, राजीव महाजन, मोनिका सूद, दीपक वर्मा, ठाकुर कश्मीर सिंह काहनुवान, नरेश तिवारी, निशान सिंह डेरा बाबा नानक, नरिदर विज, कमला देवी, केवल कृष्ण, अश्विनी कुमार पप्पू, निशान सिंह दोरांगला, राजरानी तिब्बड़, दर्शन लाल, डॉ. शोरी लाल, ठाकुर बलकार सिंह पुराना शाला, ममता ठाकुर, गगन सिंह, पुरुषोतत्म लाल, वरिदर कुमार सैनी, सविता रानी साहोवाल, कृष्ण दीप शर्मा, जसविदर सिंह, वीरता कुमारी बहरामपुर, पुरुषोत्तम कमांडो, संजीव कुमार,डॉ रमन कुमार,संतोष महाजन के नाम शामिल हैं। आइटी सोशल मीडिया जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी जतिदर ठाकुर को सौंपी गई है।