पंजाब के बटाला में अकाली दल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, गाड़ी सवार हमलावरों ने की वारदात
बटाला के थाना सदर के अंतर्गत गांव शेखूपरा छोटा में अकाली दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अजीतपाल सिंह के तौर पर हुई है। अजीतपाल सिंह की सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की है।
जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के थाना सदर के अंतर्गत गांव शेखूपरा छोटा में अकाली दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अजीतपाल सिंह के तौर पर हुई है। अजीतपाल सिंह की सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
परिवार में कोई भी बाेलने काे तैयार नहीं
जानकारी के अनुसार गांव शेखुपुर निवासी अजीतपाल सिंह अपने साथी अमृतपाल सिंह के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी में आए अज्ञात हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। आरोपित गाड़ी से मौके पर भाग गए। गोली लगने से अजीतपाल घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अमृतसर अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल थाना सदर पुलिस अमृतसर मृतक की लाश कब्जे में लेने के लिए निकल गई गया। जबकि परिवार में कोई भी इस घटना के बारे में बोलने को तैयार नहीं है।
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
जानकारी के अनुसार मृतक अजीतपाल सिंह अमृतसर से बस से जैतीपुर उतर था। जिसके बाद वह अमृतपाल के साथ घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने अजीतपाल को गोली मार दी। वहीं जानकारी यह भी मिली है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में कुछ देर में खुलासा कर सकती है। गाैरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले अमृतसर में शिवसेना नेता संजीव सूरी और फरीदकाेट में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की भी गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत खराब हाे गई है। वहीं विपक्ष ने सरकार काे कठघरे में खड़ा किया है।
यह भी पढ़ें-Punjab News: लुधियाना और जालंधर में NIA की रेड, मूसेवाला हत्याकांड में आराेपित रवि राजगढ़ का घर खंगाला
यह भी पढे़ं-Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड, जालंधर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री पर आया