Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में चला रचनाओं का दौर

    By Edited By:
    Updated: Thu, 11 Jun 2015 04:53 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, गुरदासपुर पंजाबी साहित्य सभा की बैठक राम सिंह दत्त यादगारी हाल में हुई। सभा के संरक ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, गुरदासपुर

    पंजाबी साहित्य सभा की बैठक राम सिंह दत्त यादगारी हाल में हुई। सभा के संरक्षक निशान सिंह ढिल्लों व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह योगी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में सभा के मसलों पर विचार करने के बाद रचनाओं का दौर चला। रजनीश कुमार, सुभाष दीवाना, कामरेड दलजीत सिंह, अजीत सिंह काहलों, डा.अशोक हस्तीर, जनक राज महाजन, तरसेम भंगू, राजिन्दर तग्गड़, राजन त्रेड़िया, गुरबख्श सिंह बावा, अमरीक सिंह, कामरेड अवतार सिंह, हरप्रीत सिंह चाहल आदि ने अपनी ताजा रचनाओं से समां बांधा। अजीत सिंह काहलों ने अपने आस्ट्रेलिया प्रवास के तुजुर्बे सांझे किए। मनजीत सिंह ने साहित्यकार का मौजूदा निजाम में योगदान विषय पर विचार व्यक्त किए। सभा के प्रधान प्रो. कृपाल सिंह योगी ने अपने लिखे लेख जालंधर में एक साल को पढ़कर सुनाया। सभा के सदस्य जगजीत सिंह कलानौर की माता सुरजीत कौर के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस मौके साहित्यकार व साहित्य प्रेमी भी उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें