सरबत दा भला ट्रस्ट की लैब में होंगे कम दरों पर टेस्ट : डा. गिल
सरबत दा भला ट्रस्ट फिरोजपुर में सैंपल कलेक्शन सेंटर खोलने जा रहा है। यह जानकारी संस्था के सेहत सेवाओं के डायरेक्टर डा.दलजीत सिंह गिल ने अपने फिरोजपु ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : सरबत दा भला ट्रस्ट फिरोजपुर में सैंपल कलेक्शन सेंटर खोलने जा रहा है। यह जानकारी संस्था के सेहत सेवाओं के डायरेक्टर डा.दलजीत सिंह गिल ने अपने फिरोजपुर दौरे के दौरान दी।
डा. गिल ने कहा कि संस्था की तरफ से पहले ही लोगों को मेडिकल सुविधाएं देने के लिए पंजाब में 100 के करीब प्रयोगशाला खोलने का लक्ष्य रखा गया है और 55 प्रयोगशाला खोल दी गई है एवं बाकी भी जल्दी शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर शहर में पहले सैंपल कलेक्शन सेंटर खोला जाएगा और बाद में यहां आधुनिक सुविधाओं वाली लैब खोली जाएगी। इस मौके पर उनके साथ हरजिदर सिंह कतना जिला प्रधान, अमरजीत कौर छाबड़ा जिला प्रधान महिला विग, बहादुर सिंह भुल्लर ब्लाक प्रधान, बलविदरपाल शर्मा प्रधान फिरोजपुर, तलविदर कौर, दविदर सिंह छाबड़ा प्रधान मक्खू, रणजीत सिंह राय प्रधान जीरा, कंवलजीत सिंह, ब्रिज भूषण, रणधीर शर्मा, कुलविदर शर्मा इंचार्ज लैब फिरोजपुर, शमशेर सिंह, कुलविदर सिंह व उपासना चौहान लैब टैक्निशियन आदि मौजूद थे।
सीजेएम ने किया अंध विद्यालय का दौरा संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला कानूनी अथारिटी फिरोजपुर एकता उप्पल ने मंगलवार को अंध विद्यालय फिरोजपुर का दौरा कर वहां की समस्याएं जानी। इस दौरान विद्यालय में मोबाइल चोरी होने की शिकायतें मिली, जिसको हल करने का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर संस्था के स्टाफ में चेयरमैन हरीश मोंगा, सेवादार अवतार सिंह व पूर्ण सिंह आदि मौजूद थे। एकता उप्पल ने बच्चों की मुश्किलें सुनी और पब्लिक हेल्थ जेई व डीएसपी सतविदर सिंह विर्क ने इस आश्रम में इमारत संबंधी दिक्कतों का जायजा लिया व इस आश्रम में मोबाइल चोरी की घटनाओं की पड़ताल करने का विश्वास दिलाया। इस अवसरलोगों को कोविड-19 दौरान हुई मौतों के मिलने वाले मुआवजे संबंधी भी जानकारी दी गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।