विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: फिरोजपुर में बीएसएफ ने 3 किलो हेरोइन की बरामद, तस्‍करी के प्रयासों को किया विफल

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 27 Jan 2023 08:42 AM (IST)

पंजाब के फिरोजपुर में बीएकएफ ने 3 किलो हेरोइन बरामद किया है। वहीं तस्‍करियों के प्रयासों को असफल कर दिया है। वहीं अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास छह पंखों वाला एक ड्रोन मार गिराया और पांच किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

फिरोजपुर में बीएसएफ ने 3 किलो हेरोइन की बरामद, तस्‍करी के प्रयासों को किया विफल
फिरोजपुर में बीएसएफ ने 3 किलो हेरोइन की बरामद, तस्‍करी के प्रयासों को किया विफल

फिरोजपुर। पंजाब, 27 जनवरी (एएनआई): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है और पंजाब में फिरोजपुर जिले के टिंडीवाला गांव के पास तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने कहा कि बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के सतर्क जवानों ने फिरोजपुर जिले के टिंडीवाला गांव के पास सीमा पर लगी बाड़ के पास हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए है।

अमृतसर में मार गिराया छह पंखों वाला ड्रोन

अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बलों ने रविवार को पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास छह पंखों वाला एक ड्रोन मार गिराया और पांच किलोग्राम हेरोइन जब्त की। पंजाब पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 4 बजे, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अमृतसर पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल ने एक ड्रोन की आवाज सुनी और उसे कक्कड़ गांव के लोपोके इलाके में मार गिराया, और 5 किलो हेरोइन जब्त की।

Amritsar News: अजान को मिल रहा वीर बाल पुरस्कार, अमरनाथ में बचाई थी 100 से ज्यदा लोगों की जान

पंजाब के डीजीपी ने एक ट्वीट में कहा कि एक बड़ी सफलता में, अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में, फायरिंग के बाद एक 6-पंख वाला ड्रोन बरामद किया है हालांकि उन्‍होंने इसे मार गिराया है। वहीं कक्कड़ गांव से 5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जो पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से 2 किमी दूर है। डीजीपी ने आगे कहा कि ड्रोन के पुर्जे अमेरिका और चीन में बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि एके-47 से दागे गए कुल 12 राउंड के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें बरामद ड्रोन को असेंबल किया जाता है, जिसके पुर्जे अमेरिका और चीन में निर्मित होते हैं। वहीं राजस्थान में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। राजस्‍थान के श्री गंगानगर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने करीब 6.150 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जबकि 3 अन्य व्यक्ति फरार होने में सफल रहे।

राजस्‍थान में भी हुई थी ऐसी ही घटना

पुलिस के मुताबिक अब तक तस्करी में पकड़े गए सभी तस्कर पंजाब के रहने वाले हैं। राजस्थान में दो को ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी के लिए पकड़ा गया था। यह घटना 15 जनवरी की है। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भारत में ड्रग्स और गोला-बारूद की तस्करी करते हैं।

Amritsar News: घटिया पीपीई किट्स मामले में निजी कंपनी ने लौटाए 12 लाख

एक और अन्‍य घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप के साथ चीन निर्मित चार पिस्तौलें जब्त कीं। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को गुरदासपुर के उंचा टकला गांव से चीन निर्मित चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 जिंदा राउंड की खेप बरामद की गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।