Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजपुर: बाढ़ के पानी से फिसलकर खौलते दूध में जा गिरा 10 साल का नवजोत, बुरी तरह झुलसा

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 05:43 PM (IST)

    पंजाब के गांव बंडाला में बाढ़ से प्रभावित साहिब सिंह के 10 वर्षीय बेटे नवजोत सिंह का पैर फिसलने से वह गरम दूध से झुलस गया। नौजवानों ने नाव से उसे अस्पताल पहुंचाया। परिवार पहले से ही बाढ़ से परेशान था। ग्रामीणों ने बच्चे की सलामती की दुआ की और प्रशासन से मदद की अपील की है।

    Hero Image
    फर्श पर पानी होने के चलते फिसलकर गर्म दूध से झुलसा नवजोत (फोटो: जागरण)

    संवाद सूत्र, मल्लांवाला\फिरोजपुर। गांव बंडाला में बाढ़ से जूझ रहे परिवार पर सोमवार की रात को एक और बड़ा संकट आ गया। गांव निवासी साहिब सिंह का 10 वर्षीय बेटा नवजोत सिंह घर में बाढ़ के पानी के चलते फर्श पर फिसल गया और अचानक गर्म दूध की चपेट में आ गया जिससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे के बाद पूरे परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उनकी ओर से गांव के कुछ नौजवानों को फोन कर सूचित किया जिस पर उन्होंने नाव की सहायता से उसे दूसरे गांव पहुंचाया और वहां से आरिफके के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

    घायल नवजोत सिंह के पिता साहिब सिंह ने कहा कि परिवार पहले से ही बाढ़ की कठिनाइयों से परेशान था और अब दर्दनाक हादसा उनके लिए और मुसीबत बन गया। उन्हाेंने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे घर की महिलाओं की ओर से दूध उबालकर बरामदे में बनी स्लैब पर रखा था।

    इसी दौरान उनका बेटा कमरे से बाहर निकला तो बाहर फर्श पर बाढ़ का पानी होने के चलते उसका पांव फिसल गया और उसका हाथ दूध के पतीले पर जा लगा जिससे पूरा दिन नवजोत के शरीर पर गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

    पानी से पूरी तरह घिरे इलाके से बच्चे को बाहर निकालना आसान नहीं था। उन्होंने गांव के कुछ नौजवानों को इसकी सूचना दी जिस पर सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्थाओं के नौजवानों की टीम तुरंत हरकत में आई।

    टीम ने हिम्मत दिखाते हुए बाढ़ के पानी से होकर बच्चे को नाव के जरिए गांव बाणावाली तक सुरक्षित पहुंचाया व उसके बाद उसके बाद गाड़ी से घायल को आरिफके स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

    वहीं ग्रामीणों और समाजसेवी संगठनों ने बच्चे की सलामती की दुआ की है और प्रशासन से भी इस परिवार को विशेष मदद देने की अपील की है। वहीं डाक्टरों के अनुसार बच्चे के शरीर पर गंभीर जलन है और उसका इलाज तेजी से जारी है। चिकित्सा टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।