विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की दी धमकी; पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत

By Sanjay VermaEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 01 Oct 2023 06:02 PM (IST)

पंजाब के फिरोजपुर में गांव मल्लोके रोड जीरा में बुधवार को 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक ...और पढ़ें

नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे धमकियां देने के आरोप में एक गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे धमकियां देने के आरोप में एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: थाना जीरा सिटी की पुलिस ने गांव मल्लोके रोड जीरा में बुधवार को 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक और उसकी मां के खिलाफ पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज किया है।

जबरदस्ती बनाया हवस का शिकार

थाना जीरा की इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता महिला निवासी मल्लोके रोड जीरा ने बताया कि बुधवार को उसकी पड़ोसन आरोपित निशा ने उसकी 12 वर्षीय एक माह की बेटी को अपने घर से उसके बेटे राहुल उर्फ काला को बुलाने के लिए भेजा था। जहां पर आरोपित राहुल ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती से दुष्कर्म किया और उसे धमकियां दी।

यह भी पढ़ें- शख्स की हत्या कर हादसा साबित करने की कोशिश, पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

धमकी देकर बोला जान से मार देगा

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। मामले की जांच कर रही नवनीत कौर ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है और आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।