फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान बरामद हुए आठ मोबाइल, सर्च के दौरान हवालातियों ने किया झगड़ा, नौ पर केस दर्ज
पंजाब में फिरोजपुर सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 8 मोबाइल फोन बरामद हुए जिसके बाद कुछ कैदियों में आपस में झगड़ा हो गया। सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर 9 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान 8 मोबाईल बरामद किए है, इसके अलावा कुछेक हवालातियों ने इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आपस में झगड़ा भी किया। जिसके चलते पुलिस थाना सिटी फिरोजपुर ने केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिटेंडेंट के बयान पर 9 हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के एएसआई शर्मा सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जेल में तलाशी के दौरान उन्होंने हवालाती बोहड़ सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी डोढ खां सादक, गुरजंट सिंह पुत्र खंडा सिंह निवासी अलीके, मनप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी फिरोजपुर से मोबाईल बरामद किए।
इस दौरान उन्होंने हवालाती लवकेश पुत्र मेहर सिंह निवासी नौरंगके लेली के साथ लड़ाई झगड़ा भी किया।
इसके अलावा उन्होंने हवालाती कश्मीर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह से मोबाईल समेत बैटरी व सिम कार्ड, हवालाती नच्छतर सिंह पुत्र देसा सिंह से टच सक्रीन मोबाईल, हवालाती सतनाम सिंह पुत्र अमरीक सिंह ने 1 मोबाईल समेत सिम कार्ड, हवालाती सुरिन्द्र उर्फ बगा पुत्र अशोक कुमार से मोबाईल व अजय पाल पुत्र अमरीकसिंह से 1 मोबाईल बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि जेल कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान कुल 8 मोबाईल फोन उक्त लोगों से कब्जे में लिए है। मामलें की जांच कर रहे शर्मा सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।