Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शिअद के तीसरी बार उम्मीदवार बने जोगिंदर सिंह जिंदू

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:12 PM (IST)

    वक्त व किस्मत इंसान को किस मोड़ पर ले जाए यह तो भगवान ही जानता है।

    Hero Image
    शिअद के तीसरी बार उम्मीदवार बने जोगिंदर सिंह जिंदू

    संवाद सूत्र, फिरोजपुर : वक्त व किस्मत इंसान को किस मोड़ पर ले जाए यह तो भगवान ही जानता है। 14 साल की उम्र में 30 रुपये महीने पर टेंट हाऊस पर नौकरी करने वाले जोगिदर सिंह जिदू पर विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने तीसरी बार दांव लगाया है। जिंदू पहले भी दो फिरोजपुर देहात हलके से दो बार विधायक रह चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1982 में शिवसेना से जुड़कर समाज भलाई के कार्यो से जुड़े जोगिदर सिंह जिदू 1985 में पहली बार कंटोनमेंट बोर्ड के पार्षद बने थे और कांग्रेस में शामिल हो राजनीति में सक्रिय हुए थे। इसके बाद तीन बार 1992, 1997, 2008 में पार्षद बनने के अलावा बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। 1991 में कांग्रेस छोड़ अकाली दल का दामन थामने वाले जिदू की कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों से नजदीकियां होने व उनकी सेवा का फल पार्टी ने 2012 में टिकट के रूप में दिया और पहली बार विधानसभा फिरोजपुर देहाती का गठन होने के बाद जिदू कांग्रेस की सतकार कौर से 162 वोटो से जीते। वर्ष 2017 में वह कांग्रेस की सतकार कौर से हार गए थे।

    उनकी सेवाएं देखते हुए पार्टी ने मालवा जोन का एससी विग अध्यक्ष बनाया और उनके पार्षद बेटे को फिरोजपुर यूथ विग का अध्यक्ष। ठेकेदारी करने वाले जिदू तीसरी बार फिर से चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। उनका कहना है कि कभी सोचा भी ना था कि विधायक बन पाएंगे, लेकिन जनता ने जो प्यार व आशीर्वाद दिया उसे भूला नहीं पाएंगे। अंडर मैट्रिक जोगिदर सिंह के दो बेटे व दो बेटिया है।