विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

35 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों को एथलेटिक में दम दिखाने का न्योता

By JagranEdited By:
Published: Fri, 12 Oct 2018 11:29 PM (IST)

फिरोजपुर : मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत 35 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों की तंदुरुस्ती को परखने के लिए ...और पढ़ें

35 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों को एथलेटिक में दम दिखाने का न्योता
35 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों को एथलेटिक में दम दिखाने का न्योता

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत 35 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों की तंदुरुस्ती को परखने के लिए शहीद भगत ¨सह स्टेडियम में ओपन एथलेटिक मीट 2 नवंबर करवाई जाएगी । विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में डीसी बलविंदर ¨सह धालीवाल ने कहा कि जिला स्तरीय जिला मास्टर्ज (वैक्टर्न) के तहत करवाई जाने वाली प्रतियोगिता में अलग -अलग आयु के ग्रुप बना कर दौड़ करवाई जाएंगी। इसी दिन सुबह 7 बजे दिल्ली गेट से शहीद भगत ¨सह स्टेडियम तक सेहत जागरूकता रैली निकाली जायेगी।

डीसी ने कहा कि इस मीट का मुख्य मंतव्य समाज को तंदुरुस्त, सेहतमंद और नशा रहित रहने की प्रेरणा देगा और नौजवान पीढ़ी को खेल के साथ जोड़कर नशे से बचने के लिए सीख देना है। ये खेलें शहीद भगत ¨सह स्टेडियम में सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम के 5 बजे तक चलेंगी। डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपने विभाग में होने वाले कामों को पूरी तनदेही और इमानदारी के साथ निभाया जाए।

इन खेलों का होगा आयोजन

डीसी ने कहा कि एथलेटिक्स मीट में 35 साल से उपर अलग -अलग आयु वर्ग बनाकर पुरुषों के लिए 100 मीटर, 400 मीटर 1500 मीटर, 3 किलोमीटर दौड़ के इलावा लंबी छलांग,ऊंची छलांग,गोला फेंकना, जैवलिन थ्रो,डिस्कस थ्रो,हैमर थ्रो आदि मुकाबले करवाए जाएंगे। महिलाओं के लिए 100 मीटर, 400 मीटर, 1 किलोमीटर दौड़, गोला फेंकना और जैवलिन थ्रो आदि खेल करवाई जाएंगी। खेल उम्र ग्रुप के हिसाब के साथ करवाई जाएंगी। खेलों में भाग लेने वालों से किसी किस्म की कोई प्रविष्टि फीस नही ली जाएगी। भाग लेने वाले अपनी उम्र के सबूत के तौर पर कोई प्रूफ के साथ जरूर लेकर आएं। बैठक में सहायक कमिश्नर (जन) रणजीत ¨सह, प्रधान डॉ. जीएस ढिल्लो, सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदर कुमार, जिला खेल अफसर सुनील कुमार, जिला विकास और पंचायत अफसर हरजिन्दर ¨सह, बीर प्रताप ¨सह गिल के इलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।