Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजयदशमी पर आरएसएस ने शस्त्र पूजन कर किया पथ संचालन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Oct 2018 05:23 PM (IST)

    जासं, फिरोजपुर : विजयदशमी और आरएसएस के स्थापान दिवस पर शस्त्र पूजन कर संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर में ...और पढ़ें

    Hero Image
    विजयदशमी पर आरएसएस ने शस्त्र पूजन कर किया पथ संचालन

    जासं, फिरोजपुर : विजयदशमी और आरएसएस के स्थापान दिवस पर शस्त्र पूजन कर संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर में पथ संचालन किया। सुबह मालवा खालसा स्कूल में एकत्रित हुए स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद पथ संचालन शुरू हुआ, जो मालवा स्कूल से शुरु होकर दिल्ली गेट, धोबी मोहल्ला, जंडी मोहल्ला, धर्मपुरा, अग्रवाल धर्मशाला, मोरी गेट, उधम ¨सह चौक होता हुआ मालवा स्कूल में संपूर्ण हुआ। प्रांत के बौद्धिक प्रमुख रजत सरीन ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र को एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। तब छोटे-छोटे बच्चों को संगठित कर स्थापित किया गया ये संगठन वर्तमान में वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयं सेवकों को खुद की पहचान कर सद्कर्मो के साथ समाज की आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए। संघ के कार्यकर्ता एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रवादी शक्तियों को और अधिक मजबूत होने की आवश्यकता है। देश विरोधी ताकतों को तभी विफल किया जा सकता है, जब हम सभी एकजुट होकर राष्ट्र विरोधी तत्वों का मुंह तोड़ जबाव देंगे। मौके पर विभाग कार्यवाहक इंद्रजीत भादू, नगर संघ चालक सुरेंद्र ¨सह जोसन, जिला कार्यवाहक जसवीर ¨सह सैनी, नगर कार्यवाहक पुष्पेंद्र मल्होत्रा, विभाग प्रचारक चंद्र¨सह, भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र बजाज आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें