Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्र दिवस को काले दिवस के रूप में मनाने का एलान

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 11 Aug 2020 05:47 PM (IST)

    उचित कदम उठाते हुए किसानों ने कड़ा संघर्ष करने का एलान किया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्वतंत्र दिवस को काले दिवस के रूप में मनाने का एलान

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : खेती को बचाने के लिए उचित कदम उठाते हुए किसानों ने कड़ा संघर्ष करने का एलान किया है। भारतीय किसान यूनियन पंजाब के बैनर तले सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की जा रही है। किसानों द्वारा पंद्रह अगस्त को काले दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय किसान यूनियन (मानसा) पंजाब द्वारा प्रदेश प्रधान बोध सिंह मानसा के नेतृत्व में इकाइयां गठित की गई, जिसमें सर्वसम्मति के साथ पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस मौके पर जसविंदर सिंह को जिला प्रधान चुना गया। इसके अलावा निर्मल सिंह और बलवीर सिंह झोंक हरीहर को कैशियर नियुक्त किया गया और सुखविंदर सिंह बालेवाला को ब्लॉक प्रधान चुना गया। नव-नियुक्त अधिकारियों ने समूह साथियों का धन्यवाद किया।

    इस मौके पर प्रदेश प्रधान बोध सिंह ने एलान करते हुए कहा कि 15 अगस्त को काले दिवस के तौर पर मनाया जाएगा और जत्थेबंदी डीसी दफ्तरों के सामने धरने देकर केंद्र सरकार का पुतला जलाएगी। इस मौके पर मेजर सिंह रंधावा, बलविंदर सिंह गंगा, जनरल सचिव बेअंत सिंह, उग्गर सिंह मानसा, बठिडा के महासचिव सुखदर्शन सिंह खेमोआना के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।