विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाकी पर दाग! फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस का इंस्पेक्टर नशा और 6 अवैध हथियारों की खेप समेत गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Sep 2026 12:16 PM (IST)

फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस का इंस्पेक्टर नशा और हथियार तस्करी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से हेरोइन, 6 अवैध पिस्तौल, मोबाइल और आई-20 कार बरामद की है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. काउंटर इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर नशा और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने छह अवैध पिस्तौल, हेरोइन और आइस ड्रग बरामद की।

  3. फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महकमे में हड़कंप मच गया।

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। पंजाब में नशा तस्करों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घलखुर्द पुलिस को एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फिरोजपुर-मोगा रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर काउंटर इंटेलिजेंस विभाग में तैनात एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.350 ग्राम हेरोइन, 6  अवैध पिस्तौल, चार मैगजीन, छह मोबाइल फोन और एक आई२० कार बरामद करने का दावा किया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में ASI को गोली मारने वाले का हुआ एनकाउंटर, नाकाबंदी के दौरान क्रास फायरिंग में मारा गया; सिपाही घायल

सूचना मिलते ही ट्रैप बिछाया गया

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि घलखुर्द पुलिस को खुफिया तंत्र से पक्की जानकारी मिली थी कि काउंटर इंटेलिजेंस में कार्यरत इंस्पेक्टर बलदेव सिंह काफी समय से नशा तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर-मोगा रोड पर घेराबंदी की और आरोपी इंस्पेक्टर को उसकी आई20 कार समेत दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से भारी मात्रा में हेरोइन, अवैध हथियार और मोबाइल फोन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें- नशे के लिए पति ने पार की हैवानियत की हदें! बटाला में पैसों के लिए पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

पुलिस ने बरामद सामान और गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का विषय है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने स्पष्ट लहजे में कहा कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है और आरोपी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान यदि कोई अन्य पुलिस कर्मचारी या कोई निजी व्यक्ति भी इस काले कारोबार में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी रियायत के सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दो दिन तक नहर में तलाश, तीसरे दिन मिला अनमोल का शव, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा