Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बाढ़ प्रभावितों की सहायता करने में नाकाम हुई पंजाब सरकार, बेघर हुए लोग', मान पर भड़क उठे BJP नेता राणा सोढ़ी

    Punjab Flood पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने शुक्रवार को पत्रकारो के साथ बातचीत में कहा कि राज्य में बाढ़ प्रभावितों की सहायता करने में भगवंत मान सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। सरकार और प्रशासन की नाकामी के कारण ही हजारो लोग बेघर हो गए हैं और लोगो का काफी नुकसान भी हुआ है।

    By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Fri, 18 Aug 2023 05:10 PM (IST)
    Hero Image
    मान पर भड़क उठे BJP नेता राणा सोढ़ी, कहा- बाढ़ प्रभावितों की सहायता करने में नाकाम हुई पंजाब सरकार

    तरुण जैन, फिरोजपुर। Punjab Flood: राज्य में बाढ़ प्रभावितों की सहायता करने में भगवंत मान सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। सरकार और प्रशासन की नाकामी के कारण ही हजारो लोग बेघर हो गए हैं और लोगो का काफी नुकसान भी हुआ है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने शुक्रवार को पत्रकारो के साथ बातचीत में कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मान केवल बयानबाजी तक हैं सीमित'

    गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मात्र बयानबाजी तक सीमित है। पंजाब के फिरोजपुर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, फाजिल्का सहित अन्य जिलो में बाढ़ आने के कारण गांवो में 4-6 फीट पानी भर चुका है। राणा सोढ़ी ने आरोप लगाया कि जब कोई हादसा हो जाता है तब ही प्रशासन और प्रदेश सरकार जागती है, उससे पहले मात्र दावे सभी प्रबंध ठीक होने के दावे करती रहती है।

    'डेढ़ माह बीतने के बाद भी प्रशासन ने ठीक नहीं कराया पुल'

    राणा सोढ़ी ने कहा कि फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव हजारे वाला का पुल जो कि डेढ़ माह पहले पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था, जिस कारण करीब 20 गांवो का सम्पर्क टूट गया था। उसके बाद ग्रामीणो द्वारा मेहनत के साथ उस पुल के कटाव को भरा गया। डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा उस पुल को मजबूत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए थे, लेकिन शुक्रवार प्रात: फिर से उसी पुल में कटाव आ गया है, जिस कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा है।

    प्रभावितों की सहायता करने में नाकाम हुई पंजाब सरकार- सोढ़ी

    सोढ़ी ने कहा कि केन्द्र द्वारा सेना, बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमे भेजकर लोगो को रेस्क्यू करके निकाला जा रहा है। पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रभावितों की सहायता करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 अगस्त तक स्पैशल गिरदावरी करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक एक भी व्यक्ति को मुआवजा नहीं मिला है, जिस कारण लोगो में सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

    क्या बोले राणा सोढ़ी?

    राणा सोढ़ी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा करोड़ो रूपए की राशि बाढ़ प्रभावित लोगो की सहायता के लिए भेजी गई है। उसके बावजूद पंजाब सरकार द्वारा उस राशि को जरूरतमंदो को देने की बजाय खोखले दावे किए जा रहे है। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार उन लोगो का भी मुआवजा दे जिनके नाम बेशक जमीन ना बोलती हो, लेकिन वह लंबे समय से वहां खेती कर रहे है। उन्होंने कहा कि बार्डर क्षेत्र में अधिकतर किसानो के नाम जमीन नहीं है, लेकिन वह काश्त कर रहे है। उनकी फसलो का भी काफी नुकसान हुआ है