बठिडा व जालंधर पैसेंजर को नहीं मिल रहे यात्री
फिरोजपुर से जालंधर और बठिडा के लिए पैसेंजर गाड़ी को एक्सप्रेस बनाने के बाद यात्रियों की कमी खल रही है। मंगलवार को फिरोजपुर से बठिडा के लिए 35 तो जालंधर के लिए 42 यात्री ही रवाना हुए। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि गाडि़यों में यात्रियों की संख्या बहुत कम है और खर्चा बहुत अधिक है जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है।
अशोक शर्मा, फिरोजपुर : फिरोजपुर से जालंधर और बठिडा के लिए पैसेंजर गाड़ी को एक्सप्रेस बनाने के बाद यात्रियों की कमी खल रही है। मंगलवार को फिरोजपुर से बठिडा के लिए 35 तो जालंधर के लिए 42 यात्री ही रवाना हुए। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि गाडि़यों में यात्रियों की संख्या बहुत कम है और खर्चा बहुत अधिक है, जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है। सामान्य हालातों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है। जल्द ही फिरोजुपर से चंडीगढ़ के लिए गाड़ी चलाई जाएगी, जिसकी मंजूरी का इंतजार है।
रेलवे के फिरोजपुर मंडल की ओर से 22 फरवरी को सात स्पेशल गाडिय़ां मेल बनाकर चलाई गई हैं। यह गाडिय़ां 11 महीनों से कोरोना महामारी के चलते बंद पड़ी थी। अब फिरोजपुर से जालंधर दो टाइम और बठिडा के लिए एक गाड़ी चलाई गई है। सोमवार को जालंधर के 40 यात्री तो बठिडा के लिए 29 यात्री रवाना हुए थे, जबकि मंगलवार को भी यात्रियों की संख्या कम रही। जालंधर रूट्स पर रेलवे को महज 1920 रुपये और बठिडा एक्सप्रेस से 1575 रुपये की आमदन हुई । फिरोजपुर मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल यात्रियों की संख्या अभी बहुत कम है।अभी खर्च के हिसाब से आमदन बहुत पीछे है। यात्री इन रूट्स पर चलने वाली गाड़ियों का लाभ उठाएं। अग्रवाल ने कहा कि आशा है कि यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी । गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों को कोविड की बीमारी से बचाने के लिए विभाग पूरी सावधानी रख रहा है।