Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजपुर: 102 ग्राम हेरोइन और स्कूटी सहित सात आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

    फिरोजपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 102 ग्राम हेरोइन और एक स्कूटी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनप्रीत सिंह संजू आकाशदीप सिंह अनमोलदीप सिंह यादविन्द्र सिंह सुखविन्द्र सिंह और स्माइल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    By Kapil Kumar Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 25 Aug 2025 03:50 PM (IST)
    Hero Image
    102 ग्राम हेरोइन व स्कूटी सहित सात गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 102 ग्राम हेरोइन व स्कूटी बरामद की है। थाना लक्खोके बहराम के इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव तरिडा को 61 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना सिटी फिरोजपुर के एएसआइ शर्मा सिंह ने संजू पुत्र कक्कड़ उर्फ अजय निवासी पुरानी सब्जी मंडी फिरोजपुर को चार ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना सिटी फिरोजपुर के एएसआइ सुखबीर सिंह ने आकाशदीप सिंह उर्फ काशी पुत्र रंगा निवासी पल्ला मेघा फिरोजपुर को पांच ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।

    थाना तलवंडी भाई के एसआइ दविन्द्र सिंह ने अनमोलदीप सिंह उर्फ मेला पुत्र जसपाल सिंह व यादविन्द्र सिंह उर्फ याद पुत्र जगसीर सिंह निवासी तूंबड़ भन्न तलवंडी भाई को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना मल्लांवाला के एएसआइ लखवीर सिंह ने सुखविन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी खोसा दल सिंह वाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन बरामद की।

    थाना कुलगड़ी के एएसआइ निर्मल सिंह ने गांव मलवाल कदीम के ब्रिज के नजदीक से स्कूटी सवार स्माइल उर्फ लक्की पुत्र राज कुमार निवासी तुलसीराम स्ट्रीट नजदीक जनता ढाबा कोटकपूरा को शक के आधार पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।