विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादीशुदा औरत को झांसा देकर उसके पति से करवा दिया तलाक, फिर बनाने लगा शारीरिक संबंध; पंजाब में हैरान करने वाला मामला

Published: Tue, 25 Feb 2025 11:26 AM (IST)

पंजाब (Punjab Crime) के फिरोजपुर जिले में एक शख्स ने एक विवाहित महिला को अपने झांसे में लेकर उसके पति से तलाक करवाया और फिर उसके साथ संबंध बनाने लगा। जब महिला ने उससे शादी करने की कही तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब में पति से तलाक करवा विवाहिता से शारीरिक संबंध बनाने का मामला। सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में पति से तलाक करवा विवाहिता से शारीरिक संबंध बनाने का मामला। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. जालंधर में विवाहिता से बनाए शारीरिक संबंध
  2. शादी का झांसा देकर पति से करवा दिया तलाक
  3. महिला के शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। Punjab Crime: थाना जीरा सदर की पुलिस ने एक विवाहित महिला को झांसे में लेकर उसका पति से तलाक करवाने और फिर उसे विवाह का झांसा देकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाकर शादी से मना करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

झांसा देकर विवाहिता के उसके पति से करवा दिया तलाक

बता दें कि थाना सदर जीरा के सहायक इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि आरोपित रमनदीप सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी गांव बहक गुज्जरां जीरा ने उसे अपने झांसे में लेकर पहले उसके पति से उसका तलाक करवाया।

यह भी पढ़ें- Noida Crime: UPSC एस्पिरेंट को पहले दिया शादी का झांसा, संबंध बनाए और अब दे रहा धमकी

आरोपी शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध

बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसी झांसे के साथ वह उसके साथ फरवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक शरीरिक संबंध बनाता रहा।

जब उसने आरोपित को विवाह करवाने के लिए कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। मामले की जांच कर रहे शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपित पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  Ghaziabad में महिला टीचर के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के लिए बनाई वीडियो; जब नहीं मिले एक लाख...

जालंधर में पैसे देने के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म

वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो जालंधर (Jalandhar Crime) में महिला को पैसे देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान फैरिस मसीह, परगट सिंह उर्फ जोसेफ, बलकार मसीह, माही मनचंदा और बीरबल निवासी गार्डन कॉलोनी के रूप में हुई है।

थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे पैसे देने के बहाने फोन करके अपने घर बुलाया। जब उनके घर गई तो उसके सिर पर हाथ रखा तो वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण; गया जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।