Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Accident News: फाजिल्का में इनोवा और स्कूटी के बीच टक्कर, दो नाबालिगों की मौत

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 11:39 AM (IST)

    फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों दोस्त स्कूटी पर सवार होकर बाल कटवाकर लौट रहे थे तभी एक इनोवा कार से उनकी टक्कर हो गई। 13 वर्षीय सरूप सिंह और 14 वर्षीय इशांत कंबोज गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    फाजिल्का में इनोवा और स्कूटी के बीच टक्कर (File Photo)

    संवाद सूत्र, फाजिल्का। फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। घटना बहक खास गांव के समीप उस वक्त हुई, जब दोनों दोस्त स्कूटी पर सवार होकर बाल कटवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जलालाबाद की ओर से आ रही एक इनोवा कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में 13 वर्षीय सरूप सिंह और 14 वर्षीय इशांत कंबोज गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक झुग्गे गुलाब सिंह गांव के रहने वाले थे। स्कूटी नाबालिग चला रहे थे और बिना हेलमेट के थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।हादसे के प्रत्यक्षदर्शी जोगिंदर सिंह के अनुसार हादसे के बाद एक बच्चा गाड़ी के नीचे फंस गया, जिसे बमुश्किल बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

    दूसरा बच्चा भी गंभीर रूप से घायल था और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सरूप सिंह गांव के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि इशांत लाधूका के एक निजी स्कूल में पढ़ रहा था।

    दोनों गहरे दोस्त थे। पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर रही है और जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में गमगीन माहौल है और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    हादसे ने मेरा सबकुछ छीन लिया: संदीप

    मृतक ईशान के पिता संदीप कुमार ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटा इस दुनिया से चला गया, अब घर में सूनापन है। इस हादसे में मेरा सब कुछ छीन लिया। बच्चे बाल कटवाने गए थे, लौटते वक्त हादसा हो गया।

    हमें नहीं पता था कि स्कूटी वह खुद चला रहा था। पुलिस के अनुसार सरूप भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों परिवारों की हालत बेहद खराब है।पुलिस कर रही मामले की जांचसरकारी अस्पताल में मौजूद सदर थाना के एसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए दोनों किशोर नाबालिग थे। फिलहाल परिवार के बयान दर्ज किया जा रहे हैं जिसके बाद आगे की करवाई अमल में लाई जाएगी