मंदिर में शिवलिग से चुराया चांदी का शेषनाग
शहर में चोरों ने भगवान के घर को भी निशाना बनाते चांदी का शेषनाग चुरा लिया।

संस, अबोहर : शहर में चोरों ने भगवान के घर को भी निशाना बनाते चांदी का शेषनाग चुरा लिया। हनुमानगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के नीचे स्थापित ऐतिहासिक सैनिक मंदिर के पुजारी कैलाशनाथ पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे रोज की तरह जब वह मंदिर में आरती कर रहे थे। इसी दौरान एक लडका मास्क पहने हुए मंदिर में खड़ा था, जब तक वह आरती कर पीछे देखा तो वह लड़का वहां से गायब था और शिवलिग पर लगा चांदी का शेषनाग गायब था। यह घटना साथ दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरने में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में रोष पाया जा रहा है।
सफाई कर्मियों ने बकाया वेतन न मिलने पर दी संघर्ष की चेतावनी संस, अबोहर : नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का पिछले कई महीनों का बकाया वेतन जारी न होने से कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम ने उनका बकाया वेतन जल्द ही जारी नहीं किया तो वे सफाई व्यवस्था ठप्प करते हुए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि इस संबंधी एक मांगपत्र निगम अधिकारी को सौंपा गया है। वेतन न मिलने के कारण उनके बच्चों के स्कूलों की फीसें बकाया पड़ी हैं और उन्हें अगली कक्षाओं में दाखिला करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।