Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री बालाजी धाम में किए दुर्गा स्तुति के पाठ व संकीर्तन

    दुख निवारण श्री बाला जी धाम में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। इस पूजा में मुख्य यजमान के रूप में लवली कटारिया राजन आहुजा व उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुए।

    By JagranEdited By: Updated: Wed, 14 Apr 2021 10:19 PM (IST)
    Hero Image
    श्री बालाजी धाम में किए दुर्गा स्तुति के पाठ व संकीर्तन

    संवाद सूत्र, फाजिल्का : दुख निवारण श्री बाला जी धाम में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। इस पूजा में मुख्य यजमान के रूप में लवली कटारिया, राजन आहुजा व उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर कमेटी के महामंत्री नरेश जुनेजा ने बताया कि सुबह मां के पूजन के साथ आरती की गई। वहीं सुबह नौ से 12 बजे तक नव्वाह परायण पाठ किए गए। इसके अलावा शाम को मंदिर की श्री सुंदरकांड महिला समिति द्वारा दुर्गास्तुति पाठ किए गए। वहीं मंडल की प्रधान रानी धवन, बिमला मक्कड़, शमा चोपड़ा, नीलम वर्मा आदि ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। महामंत्री जुनेजा ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में जहां 13 से 21 अप्रैल तक रोजाना श्री राम चरित मानव नव्वाह परायण पाठ सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक होंगे। वहीं सामूहिक श्री दुर्गा स्तुति पाठ 13 से 20 अप्रैल तक होंगे। इस दौरान पाठ पढ़ने का समय शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक का होगा, जिसके बाद रोजाना साढ़े छह बजे आरती के साथ माता रानी को चुनरी भेंट की जाएगी। 21 अप्रैल को श्री राम चरित मानस नव्वाह परायण पाठ का समापन, सामूहिक सुंदर कांड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे से नौ बजे तक हवन यज्ञ होगा। इसी दिन श्री बाला जी पैदल यात्रा संघ के भक्तजनों द्वारा संकीर्तन, छप्पन भोग व आरती सायं छह से साढ़े आठ बजे तक होगी। आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महाबीर मोदी, अश्वनी बांसल, विपुल दत्ता, खरैत लाल छाबड़ा, लवली, श्री सुंदरकांड महिला सत्संग मंडल व श्री राम कृपा फेरी संघ, श्री बाला जी फेरी संघ फाजिल्का के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।