Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Politics: अबोहर में आम आदमी को मिली बड़ी मजबूती, शिअद और भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा नेता AAP में शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 09:36 PM (IST)

    अबोहर में Aam Admi Party को बड़ी मजबूती मिली है। शुक्रवार को Akali Dal और BJP के आधा दर्जन से ज्यादा नेता AAP में शामिल हो गए। सभी नेताओं को आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम ने पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में रोज मजबूती मिल रही है।

    Hero Image
    शिअद और भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा नेता AAP में शामिल

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अबोहर में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party Punjab) को बड़ी मजबूती मिली है। शुक्रवार को अकाली दल (Akali Dal) और भाजपा (BJP) के आधा दर्जन से ज्यादा नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सभी नेताओं को आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम ने पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर अबोहर के आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग, आप नेता और चेयरमैन शमिंदर सिंह खिंडा, फाजिल्का जिला के पार्टी सचिव उपकार सिंह जाखड़ मौजूद थे।

    ये लोग हुए आप में शामिल 

    पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में एडवोकेट वरिंदर ग्रोवर, जिला उपाध्यक्ष अकाली दल, एडवोकेट अश्विनी झूंथरा, जिला उपाध्यक्ष अकाली दल, यूथ अकाली दल के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुरजीत सिंह जीत, अकाली दल के पूर्व काउंसलर और जिला उपाध्यक्ष बलवंत एमसी, एडवोकेट अशोक नरूला, जिला लीगल एडवाइजर भाजपा, रमेश ढोलपुरिया, एक्स एमसी भाजपा, शैली सेतिया, जिला उपाध्यक्ष अकाली दल प्रमुख हैं।

    आप को रोज मिल रही मजबूती 

    सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में रोज मजबूती मिल रही है। मान सरकार के पिछले डेढ़ साल के लोक हितैषी कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के लोग रोज भारी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।