पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ कैंप लगाने जा रहे थे, टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका; आखिर क्या थी वजह?
अबोहर में बल्लुआना के गांव रायपुरा में भाजपा द्वारा कैंप लगाने जा रहे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी को सीतो रोड़ स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद सुनील जाखड़ व सुरजीत कुमार ज्याणी टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार पर केंद्र सरकार की सुविधाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया।
संवाद सहयोगी, अबोहर। बल्लुआना के गांव रायपुरा में भाजपा द्वारा कैंप लगाने जा रहे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी को सीतो रोड़ स्थित टोल प्लाजा पर ही पुलिस द्वारा रोक लिया गया व आगे नहीं जाने दिया गया। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ व पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी टोल प्लाजा पर ही धरना लगाकर बैठ गए।
एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में सुबह से भारी पुलिस बल ने थ्री लेयर बेरीकेटिंग कर रखी थी व पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे न जाने की प्लानिंग की गई थी। जैसे ही पहले सुरजीत ज्याणी अपने काफिले के साथ यहां पहुंचे तो उन्हें वहां ही रोक लिया गया।
इसके बाद पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भाजपा नेताओं व कार्यकताओं संग यहां पहुंचे तो उन्हें भी यहां रोक लिया गया हालांकि कुछ देर उनकी इस बात को लेकर बहसबाजी हुई लेकिन उसके बाद उन्होंने वहां पर ही दरी बिछा कर धरना शुरु कर दिया।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेत्री वंदना सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष काका कंबोज, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, शिवराज गोयल, विधायक संदीप जाखड़ , मंडल प्रधान रमेश गांधी, धनपत सियाग समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकता मौजूद थे। जिन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व इसे पंजाब सरकार की धक्केशाही करार दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है जो केंद्र सरकार गरीब लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं में अडिंगा डाल रही है। उन्होंने कहा कि इस कैंप का मकसद लोगों को आ रही परेशानियों या उसमें कमियों को दूर करना था।
गौरतलब है कि भाजपा द्वारा बीते कल यहां कैंप लगाया गया था जिसे पुलिस प्रशासन नने रोक दिया था व भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था जिसके बाद पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने यह ऐलान किया था कि वह शुक्रवार को खुद गांव रायपुरा में जाकर कैंप लगाएंगे अगर सरकार में हिम्मत है तो रोक लें। जिसके बाद वह शुक्रवार को कैंप लगाने जा रहे थे कि उन्हें टोल प्लाजा पर ही रोक लिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।