नारी को सशक्त बनाकर ही समाज को किया जा सकात है मजबूत : बीएल सिक्का
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा अल्ला डांस एरोबिक्स जुंबा सोसायटी के सदस्यों ने कार्यक्रम करवाया ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, अबोहर : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा अल्ला डांस एरोबिक्स जुंबा सोसायटी के सहयोग से नेहरू पार्क अबोहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार करवाया गया। सेमिनार के मुख्य मेहमान लोक अदालत के सदस्य सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का व पार्षदा नमित सेतिया थीं। बीएल सिक्का ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाकर ही हम समाज को सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यात्म की भूमि-भारत ने हमेशा महिलाओं को सम्मान, गरिमा और समानता के साथ माना है। हमारे देश की महिलाओं की गरिमा की रक्षा और देखभाल करने के लिए बहुत सारे सामाजिक मानदंड बदल दिए गए। इसके लिए एक बदलाव की आवश्यकता है जिसे केवल 'महिला सशक्तिकरण' द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है और यह परिवर्तन का समय अब है। पार्षद ने कहा कि हम महिलाओं के लिए संवैधानिक अधिकारों के साथ साथ हर मानवाधिकार हमारा अधिकार है। इन अधिकारों की प्राप्ति के लिए सर्वप्रथम हम महिलाओं को स्वयं का सम्मान करना है तभी राज्य, समाज, पंचायत और परिवार हमारा सम्मान करेगा और हम अपने अधिकारों का उपयोग कर पायेंगे। एडवोकेट देसराज कंबोज ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। पीड़ित महिलाओं को न्याय मुहैया करवाने के लिए फौजदारी व पास्को कानूनों में संशोधन करके महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए कानूनों को और सख्त किया गया है, जिससे महिलाओं के साथ अत्याचार न होने पाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे कड़ी सजा मिले।
इस मौके पर फ्रंट आफिस के पीएलवी नरेश कंबोज, ब्रांच स्कूल के मुख्य अध्यापक वरिंद्र प्रताप कंबोज, भूपेंद्र सिंह , जगजीत कंबोज, विनय शर्मा, समाजसेवी रीटा गुप्ता, बिट्टू खुराना थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।