Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होलिका का किया दहन, आज उड़ेगा गुलाल

    होली से एक दिन पहले शाम को लोगों की ओर से होलिका दहन की गई। फाजिल्का के कई जगह पर होलिका दहन हुआ।

    By JagranEdited By: Updated: Thu, 17 Mar 2022 05:51 PM (IST)
    Hero Image
    होलिका का किया दहन, आज उड़ेगा गुलाल

    संस, फाजिल्का : होली से एक दिन पहले शाम को लोगों की ओर से होलिका दहन की गई। फाजिल्का के कई जगह पर होलिका दहन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। गुड़ का प्रसाद लकड़ियों की सजाए ढेर पर चढ़ाया। मौली बांधी और लकड़ियों पर तिलक लगाकर परिवार की सुरक्षा शांति की कामना दी। फिर अंधेरा होने से पहले विधिपूर्वक होलिका दहन कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रंगों का त्योहार होली वीरवार रात होलिका दहन के साथ शुरू हो गया। राजा सिनेमा रोड पर होलिका दहन करने पहुंची महिला सुनीता रानी ने बताया कि हिदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। होली के पर्व की शुरुआत होलिका दहन से होती है। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पुराणों में होलिका दहन और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन होली पूजन करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वहीं शिवपुरी रोड पर होलिका दहन से पहले पूजा करने पहुंची शांति देवी ने कहा कि होलिका दहन के बाद जल से अ‌र्घ्य दिया जाता है। शुभ मुहूर्त में होलिका में स्वयं या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से अग्नि प्रज्ज्वलित करवाने के लिए कहा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को रोगों से मुक्ति मिलती है। वह पिछले लंबे समय से इस परंपरा को निभा रहे हैं। उधर, होली को लेकर फाजिल्का के श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर, अबोहर रोड स्थित संकटमोचन मंदिर और शहर के अन्य छोटे मंदिरों में होली के पूजन के साथ-साथ आयोजन किए जाएंगे। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीपक ग्रोवर ने बताया कि करनाल व दिल्ली भंडारे के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे एक अखंड पारायण प्रारंभ होगा। रात्रि के मंच में भजन संकीर्तन के साथ साथ फूलों की होली भी रात्रि आठ से 10 बजे तक श्रीराज जी महाराज संग खेली जाएगी। शनिवार रात साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक भजन संकीर्तन की रौनक लगेगी। रविवार को सुबह 11 बजे समाप्ति पूजन, भजन कीर्तन व भंडारा वितरित किया जाएगा। शहर में पांच जगहों पर लगाए जाएंगे नाके

    होली पर्व की शुरुआत से पहले ही समाजिक संस्थाएं पुलिस प्रशासन से हुडदंग मचाने वालों पर नकेल कसने की मांग कर चुकी हैं, जिस पर हुड़दंग पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली है। एसएसपी डा. सचिन गुप्ता ने सभी पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं और शहर के भीतर ही पांच जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा बुलेट के पटाखे चलाकर लोगों को परेशान किया जाता है, जिस पर नकेल कसने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।