Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fazilka: बीएसएफ की 66वीं बटालियन को मिली सर्वश्रेष्ठ जनरल चौधरी ट्राफी

    By mohit KumarEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 10:07 PM (IST)

    Fazilka अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जून 2021 से तैनात सीमा सुरक्षा बल की 66वीं बटालियन को वर्ष 2022 के लिए बटालियनों में सर्वश्रेष्ठ जनरल चौधरी अवार्ड मिला। वहीं सीमा सुरक्षा बल के रामपुरा मुख्यालय में कमांडेंट दिनेश कुमार व अन्य अधिकारियों व जवानों ने डांस व मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

    Hero Image
    Fazilka: बीएसएफ की 66वीं बटालियन को मिली सर्वश्रेष्ठ जनरल चौधरी ट्राफी : जागरण

    फाजिल्का, जागरण संवाददाता: फाजिल्का की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जून 2021 से तैनात सीमा सुरक्षा बल की 66वीं बटालियन को वर्ष 2022 के लिए बटालियनों में सर्वश्रेष्ठ जनरल चौधरी अवार्ड मिला। वहीं सीमा सुरक्षा बल के रामपुरा मुख्यालय में कमांडेंट दिनेश कुमार व अन्य अधिकारियों व जवानों ने डांस व मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके बावा वेलफेयर संस्था की अध्यक्ष रानी सिंह व सीमा सुरक्षा बल के अन्य पारिवारिक सदस्यों ने भी देश की विभिन्न भाषाओं में लोकनृत्य किए। इस दौरान अधिकारियों व जवानों पर सीमा सुरक्षा बल के पुराने सहयोगी व समाज सेवक एलडी शर्मा ने पुष्प वर्षा की।

    इस मौके कमांडेंट दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1962 से 1966 तक भारतीय सेना के उच्चाधिकारी रहे व सीमा सुरक्षा बल का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनरल जेएन चौधरी (पद्मविभूषण) के नाम पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा जनरल चौधरी ट्राफी का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इसमें बढ़िया प्रदर्शन करने वाली बटालियन का चुनाव किया जाता है।

    उन्होंने बताया कि यह चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में होती है। जिसमें बटालियन में तैनात अधिकारियों व अन्य कार्मिकों के जमीनी ज्ञान, फायरिंग, शारीरिक फिटनेस, परीक्षण का स्तर, जवानों की जांबाज कार्यप्रणाली का अवलोकन किया जाता है।

    इस ट्राफी का जितना प्रत्येक बटालियन का सपना होता है जो इस बार 66वीं बटालियन का सपना साकार हुआ। इस बटालियन को चार दिसंबर को अमृतसर में होने वाले सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर आयोजित परेड में कमांडेंट दिनेश कुमार को ट्राफी प्रदान की जाएगी। फाजिल्का की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सीमा सुरक्षा बल को मिलने वाली इस ट्राफी सबंधी अधिकारियों को बधाई दी।

    comedy show banner
    comedy show banner