भाजपा ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन
जला भाजपा अध्यक्ष राकेश धूड़िया के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व वर्करों की ओर से पकिस्तान के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया।

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश धूड़िया के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व वर्करों की ओर से पकिस्तान के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला ने बताया कि पाकिस्तान में उपद्रवियों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को खंडित किए जाने के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार ज्याणी व भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस मौके जिलाध्यक्ष राकेश धूड़िया ने कहा कि पाकिस्तान में लाहौर किला में महाराजा रणजीत सिंह की कांस्य प्रतिमा को प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए लाबैक के उपद्रवी द्वारा खंडित किया जाना घोर निदनीय है। महाराजा रणजीत सिंह का सिख समुदाय में विशेष महत्व है। उनकी प्रतिमा को खंडित करना सिख धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक बड़ा षड्यंत्र हो सकता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा को पाकिस्तान में उपद्रवियों द्वारा खंडित करना बड़ा अपमानजनक है। इसलिए आज भारत सरकार ने इस सारे मामले की जांच करवाकर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल हीरांवाली, जिला भाजपा प्रवक्ता संजीव धूड़िया, मंडल उपाध्यक्ष नीटा गगनेजा, बंटी सचदेवा, सुमन कटारिया, प्रेस सचिव रवि अरोड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश फुटेला, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लखविदर कुक्कड़, असीम गगनेजा, शक्ति नागपाल, अश्वनी गिल्होत्रा, बलजीत सिंह, भोला डोडा व अन्य उपस्थित रहे।
इंजीनियर को निलंबित करने के विरोध में दिया धरना संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पीएसईबी जेई कौंसिल सर्कल फिरोजपुर के प्रधान बलवीर सिंह वोहरा की अध्यक्षता में छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में धरना लगा नारेबाजी की गई। इस दौरान डिवीजन जीरा, सर्कल फिरोजपुर, तलवंडी के नेताओं ने कहा कि इंजी योगिदर सिंह को बिना किसी कारण निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निलंबित किए गए साथियों को तुरंत बहाल नहीं किया गया और सरकार ने जल्द ही वेतन कमिशन की कमियों को दूर नहीं किया तो वह संघर्ष तेज करेंगे। इस मौके पर मनदीप सिंह ढोट, राकेश प्रभाकर, त्रिलोचन चोपड़ा, राज कुमार, गुरप्रताप सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप कुमार, राम चंद, बलजीत सिंह बराड़, चरनजीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।